मिजोरम और नागालैंड में देर रात भूकंप के झटके
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार हर रोज पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज एक बार फिर से मिजोरम और नागालैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मिजोरम के चंफाई में रात तकरीबन 1.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी की गई है। वहीं नागालैंड में रात 3.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि यहां भूकंप का केंद्र नॉर्थ- नॉर्थवेस्ट वोखा से 9 किलोमीटर दूर था।

बुधवार को भी चंफाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई थी। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चंफाई से 31 किलोमीटर दूर दक्षिण में था। एनसीएस की ओर से कहा गया है कि भूकंप के झटके सुबह 8.02 बजे महसूस किए गए।
विवार रात, सोमवार की सुबह और मंगलवार की रात को भी मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। मंगलवार की देर रात करीब 11:03 बजे एक बार फिर भूकंप से धरती हिलने की खबर सामने आई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप के झटके चंफाई से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में तकरीबन 70 किलोमीटर दूर महसूस किए गए। बता दें कि सोमवार को भी मिजोरम में 5.5 तीव्रता का एक जोरदार झटका आया था जिससे कई घरों में दरारें आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications