Earth Hour Day: अक्षरधाम मंदिर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, हावड़ा ब्रिज पर बंद हुई लाइट, जानिए वजह

अक्षरधाम, हावड़ा मंदिर,छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर लाइटों को आज एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

temple

Earth Hour Day: दुनियाभर में हर साल की तरह इस साल भी एक घंटे के लिए अर्थ आवर डे मनाया गया। इस दौरान एक घंटे के लिए लाइट को बंद करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम को हर साल वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की ओर से आयोजित किया जाता है। अर्थ आवर डे हर साल मार्च माह के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। इस दिन रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक लोगों से अपनी स्वेच्छा से लाइट को बंद करने के लिए कहा जाता है। इसक कार्यक्रम का मकसद धरती को बेहत करने के लिए लोगों को एकजुटता का संदेश देना है।

अर्थ आवर डे के मौके पर दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर की लाइट को एक घंटे के लिए बुझा दिया गया। मंदिर परिसर में तमाम लाइटों को बंद कर दिया गया और सिर्फ कुछ जरूरी ही लाइटों को जलाया गया। वहीं मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर भी लाइटों को डिम कर दिया गया। कोलकाता के ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज पर भी लाइट को डिम कर दिया गया और कई लाइटों को बंद कर दिया गया।

बता दें कि पिछले साल एक घंटे लाइट बंद करके 171 मेगावॉट बिजली दिल्ली में बचाई गई थी। अर्थ आवर डे की शुरुआत 31 मार्च 2007 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई थी। बाद में इसे धीरे-धीरे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। दुनियाभर के देशों ने इसे अपना समर्थन दिया और यह एक बड़ा अभियान बन गया। हर साल मार्च माह के आखिरी शनिवार को रात 8.30 से 9.30 के बीच बिजली के बल्बों को बंद कर दिया जाता है। इस मुहिम को भारत समेत 171 देशों का समर्थन प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+