Earth Hour 2021: आज रात 8.30 से 9.30 तक मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, जानें क्या है ये और क्यों मनाया जाता है?
Earth Hour 2021: आज रात 8.30 से 9.30 तक मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, जानें क्या है ये और क्यों मनाया जाता है?
अर्थ ऑवर 2021: आज दुनियाभर में रात 8.30 बजे से एक घंटे यानी 9.30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। हर साल मार्च महीने के आखिरी शनिवार को रात 8:30 बजे विश्वभर में अर्थ आवर मनाया जाता है। इस साल 2021 में अर्थ-ऑवर डे 27 मार्च को मनाया जा रहा है। अर्थ-ऑवर डे को मनाने के पीछे का उद्देश्य ऊर्जा की बचत और बिजली बचाने और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक करना करना है। अर्थ ऑवर विश्व वन्यजीव एवं पर्यावरण संगठन (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है। इसकी शुरुआत साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे पहली बार अर्थ आवर का आयोजन किया गया था। इसके बाद साल 2008 में 35 देशों ने अर्थ आवर डे में हिस्सा लिया।
Recommended Video

अर्थ आवर डे को कैसे मनाया जाता है।
वर्तमान में दुनियाभर के लगभग 180 देशों में अर्थ आवर डे मनाया जाता है। अर्थ आवर डे हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को 8.30 बजे से एक घंटे के लए लाइटें बंद करके धरती की बेहतरी के लिए सब लोग एकजुट होते हैं। इस दौरान रात 8.30 से 9.30 तक लोग अपने घरों की लाइटें स्विच ऑफ करके बिजली के बचत करने का संदेश देते हैं और धरती को सुरक्षित रखने के लिए एकजुटता का समर्थन करते हैं।
इस दिन वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) दुनियाभर के नागरिकों से रात 8.30 से 9.30 तक यानी एक घंटे गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखने की अपील करती है। इसके साथ ही इस दिन सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कई लोग कैंडल और दीये जलाकर अर्थ आवर को सेलिब्रेट करते हैं।
क्या है अर्थ ऑवर डे का इतिहास?
अर्थ ऑवर डे की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई है। साल 2004 में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड की ऑस्ट्रेलियाई शाखा और विज्ञापन एजेंसी ने सिडनी में एक सेमिनार आयोजित की थी। इस सेमिनार के दौरान हुई विचार-विमर्श से जो बातें सामने निकलक कर आई उसके आधार पर साल 2006 में "द बिग फ्लिक" नाम से एक अभियान की शुरुआत की गई। इस कैम्पेन का मकसद था देश में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहे बिजली के उपकरणों में कमी लाना। इस कॉन्सेप्ट को बाद में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ऑस्ट्रेलियाई शाखा ने फेयरफैक्स मीडिया और सिडनी के मेयर के सामने प्रेजेंट किया। जो इस अभियान के लिए सहमत हो गए। इसी के बाद 31 मार्च, 2007 को पहली बार सिडनी में शाम 7:30 (स्थानीय समय) बजे पहली बार अर्थ आवर का आयोजन किया गया था। अब ये धीरे-धीरे विश्वभर के 180 देशों में मनााय जाता है।
क्यों मनाया जाता है अर्थ आवर?
इस दिन को इसलिए मनाया जाता है कि ताकि दुनियाभर के लोगों को बिजली और ऊर्जा के महत्व को समझाया जाए। इसके साथ इस दिन लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और महत्व के बारे में भी समझाया जाता है। इस दिन आपको बस एक घंटे रात को 8.30 बजे से बिजली बचना है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications