जितना 9 साल में कमाते हैं बिहार के लोग, उतना 1 साल में कमा लेते हैं दिल्ली वाले
नई दिल्ली। यूं तो हम सभी जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों की कमाई भी कम-ज्यादा है, लेकिन इस रिसर्च ने इसे कुछ खास बना दिया है। एक रिसर्च के अनुसार जितना दिल्ली के लोग 1 साल में कमाते हैं, उतना कमाने में बिहार के एक व्यक्ति को 9 साल लग जाएंगे। रिसर्च के अनुसार दिल्ली के लोगों के कमाई बिहार के लोगों की तुलना में 9 गुना अधिक है।

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक एक रिसर्च से यह बात सामने आई है कि दिल्ली में प्रति व्यक्ति नेट स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (NSDP) ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका से भी अधिक है। वहीं दूसरी ओर, बिहार में प्रति व्यक्ति नेट स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (NSDP) अफ्रीका केन्या, तंजानिया और सेनेगल जैसे गरीब देशों से भी कम है।
दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय करीब 11,08,000 रुपए है। इसके बाद गोवा और चंडीगढ़ का नंबर आता है, जिनकी प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 9,88,487 रुपए और 8,86,854 रुपए है। वहीं दूसरी ओर, बिहार की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,24,000 रुपए है। इसके अलावा मणिपुर की प्रति व्यक्ति आय 1,77,537 रुपए और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,91,845 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications