समय से पहले बज सकती है लोकसभा चुनावों की घंटी, 28 फरवरी को भाजपा के सभी मुख्यमंत्री पेश करेंगे प्रस्ताव

नई दिल्ली। देश में इन दिनों एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बहस हो रही है। यह बहस को दिशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता दे रहे हैं। शुक्रवार को ही एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि- 'लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने पर जो सकारात्मक आर्थिक प्रभाव देश पर पड़ेगा, उसकी भी चर्चा होनी चाहिए।' अब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस का प्रस्ताव दिया है। यह मुद्दा 28 फरवरी को भाजपा की एक बैठक में उठाया जाएगा जहां एक साथ चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को एक राष्ट्र, एक चुनाव पर एक आम सहमति बनान के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष को भी समझाने का प्रयास किया जाए।

समय से पहले बज सकती है लोकसभा चुनावों की घंटी, 28 फरवरी को भाजपा के सभी मुख्यमंत्री पेश करेंगे प्रस्ताव

वहीं समय से पहले चुनाव की चर्चा पर विपक्ष भी खुद को तैयार कर रहा है। चर्चा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले चुनावों के साथ होने वाली चुनावों को पहले करा सकती है। समय से पहले चुनाव की अटकलों को ध्यान में रखते हुए हुए, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा।

बता दें कि भाजपा नेता भूपेंद्र ने 10 राज्यसभा सांसदों के एक पैनल की बैठक के बाद यह संदेश मुख्यमंत्रियों को भेजा। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यान में रखा गया और यह भी कहा गया था कि चुनाव आयोग भी समय से पहले चुनाव के पक्ष में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+