विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया, पीएम मोदी ने कश्‍मीर पर ट्रंप से कभी नहीं किया कोई अनुरोध

Recommended Video

    Kashmir पर Trump के बयान से Lok Sabha में हंगामा, विपक्ष ने PM Modi से मांगा जवाब | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राज्‍यसभा में आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप से किसी भी तरह का कोई अनुरोध नहीं किया गया था। आपको बता दे कि सोमवार को पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करने के बाद ट्रंप ने कहा था कि वह कश्‍मीर मसले को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच मध्‍यस्‍थता करने को तैयार हैं।

    'भारत अपनी स्थिति पर कायम'

    'भारत अपनी स्थिति पर कायम'

    विदेश मंत्री एस जसशंकर ने राज्‍यसभा में कहा, 'अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बयान कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्‍मीर मसले पर मध्‍यस्‍थता करने को कहा है, मैं सदन को इस बात का भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस तरह का कोई भी अनुरोध पीएम मोदी की तरफ से नहीं किया गया है।' विदेश मंत्री ने आगे कहा, 'भारत अपनी स्थिति पर कायम है कि पाकिस्‍तान के साथ सभी मुद्दों को सिर्फ द्विपक्षीय ही सुलझाया जा सकता है। पाकिस्‍तान के साथ किसी भी तरह का संपर्क तभी होगा जब वह सीमा पार से जारी आतंकवाद को खत्‍म करेगा।'

    शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र का जिक्र

    शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र का जिक्र

    विदेश मंत्री ने अपने बयान में शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र में यह बात साफतौर पर कही गई है कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच सभी मुद्दों को सिर्फ द्विपक्षीय तौर पर ही सुलझाया जा सकता है। सोमवार को जैसे ही ट्रंप की ओर से यह दावा किया गया कि पीएम मोदी ने उनसे कश्‍मीर मसले पर मध्‍यस्‍थता करने की मांग है, देश में हंगामा मच गया।

    मंत्रालय की तरफ से रात जारी बयान

    विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार रात ही एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर बताया, 'हमने मीडिया में अमेरिकी राष्‍ट्रपति का बयान देखा कि वह मध्‍यस्‍थता करने को तैयार हैं अगर भारत और पाकिस्‍तान उनसे अनुरोध करते हैं। पीएम मोदी की तरफ से इस तरह का कोई भी अनुरोध अमेरिकी राष्‍ट्रपति से नहीं किया गया है।'

    ट्रंप ने किया मोदी की तरफ से मदद मांगने का दावा

    ट्रंप ने किया मोदी की तरफ से मदद मांगने का दावा

    रवीश कुमार के ट्वीट में भी दोनों देशों के बीच मौजूद मुद्दों को द्विपक्षीय तौर पर सुलझाने की बात कही गई थी। ट्रंप मीडिया के सामने यहां तक बोल गए कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मध्‍यस्‍थता करने की बात कही थी। ट्रंप के बयान के बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा और राज्‍यसभा में पीएम मोदी की तरफ से बयान जारी करने की मांग की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+