विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा-देश में बड़े पैमाने पर NRI निवेश देखना चाहता हूं
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अप्रवासी भारतीयों के भारत में निवेश को लेकर कहा कि केंद्र सरकार चाहती हैं कि बड़े पैमाने पर एनआरआई निवेश देश में हो। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि एनआरआई बढ़ चढ़कर भारत में विलेश करें । उन्होंने कहा कि इसके लिए वो जल्द कदम उठाएंगे। ऐसे कदम उठाएं जाएंगे जो निवेश को सुविधाजनक और आसान बनाएगा।

प्रवासी भारतीय दिवस पर ऑस्ट्रेलिया, सूरीनाम, अमेरिका, सिंगापुर, कतर, मलेशिया, ब्रिटेन और मॉरीशस के अप्रवासी भारतीयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि वो अप्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों के लिये अपनी जड़ें खोजने के व्यवहारिक समाधान को भी तलाशेंगे।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश और सरकार के तौर पर हम निश्चित रूप से चाहेंगे कि भारत में एनआरआई निवेश बड़े पैमाने पर हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही एनआरआई और पीआईओ के लिये निवेश की सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल प्रवासी वैश्विक सीईओ सम्मेलन का आयोजन भी विस्तृत रूप से किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications