बदल जाएगा आपका Aadhaar, नए क्यूआर कोड की हुई शुरुआत
नई दिल्ली। आपका आधार अब बदला-बदला नजर आएगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ई-आधार में नया बदलाव किया है। अब ई आधार को लिए प्राधिकरण ने नए QR कोड की शुरुआत की है। क्यूआर कोड में अब आधार धारक की जनसांख्यिकीय जानकारी के अलावा उसकी फोटो भी होगी। नए क्यूआर कोड के आने से वैरिफिकेशन आसान हो जाएगा।

बदल जाएगा आधार
आधार में आए नए क्यूआर कोड से कार्ड धारक की जानकारी के अलावा उस की फोटो भी होगी। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडेय के मुताबिक नए क्यूआर कोड से आधार कार्ड की वास्तविकता जल्द वेरिफाई की जा सकेगी। इतना ही नहीं इस क्यूआर कोड की मदद से बैंक जैसे संस्थान अब आधार कार्ड का वेरीफिकेशन ऑफलाइन भी कर सकेंगे।

नए बदलाव से पहचान आसान
आधार के नए क्यूआर कोड रीडर सॉफ्टवेयर नोडल बॉडी की वेबसाइट पर 27 मार्च 2018 से ही उपलब्ध है। इस बदलाव के बाद कार्ड धारक की पहचान आसानी से हो सकेगी, लेकिन आधार कार्ड धारक के सत्यापन के लिए फोटो को मैन्युअली ऑथेंटिकेशन स्कीम के जरिए चेक करना होगा। इस सुविधा से आधार पर आधारित सेवाओं को और आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

क्या है QR कोड?
आपको बता दें कि क्यूआर कोड बारकोड लेबल की तरह की होता है,जिसमें मशीन से पढ़ी जा सकने वाली जानकारी स्टोर होती है। इसमें आपकी जानकारी कोड में होती है, जिसे सिर्फ और सिर्फ मशीन द्वारा की रीड किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications