जबरदस्त: इन शर्तों के साथ अब IRCTC पर बुक करें 6 से ज्यादा टिकट
अगर आप आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं तो आपके लिए ये खबर खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों को बड़ी राहत दी है।
नई दिल्ली। अगर आप आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं तो आपके लिए ये खबर खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों को बड़ी राहत दी है। आईआरसीटीसी ने महीने में 6 टिकट बुकिंग को लेकर लगाई गई अपनी पाबंदी को अब खत्म कर दिया है। अब आप महीने में 6 से ज्यादा टिकट भी बुक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई है। आइए आपको आईआरसीटीसी के इस नए बदलाव के बारे में बताते हैं....

IRCTC ने बदला नियम
IRCTC के इस नए बदलाव के मुताबिक अब आप महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक करा सकेंगे। लेकिन 6 से ज्यादा टिकटों की बुकिंग के लिए शर्त रखी गई है। इस शर्त के मुताबिक आपको महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक कराने के लिए अपना आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा।

आधार हुआ जरूरी
आईआरसीटीसी से महीने में 6 से ज्यादा टिकट बुक करने के लिए आपको अपने खाते को आधार से लिंक करना होगा। जिस अकाउंट्स के साथ आधार लिंक नहीं होगा उन अकाउंट्स से अभी भी महीने में 6 टिकट ही बुक होंगे। वहीं जिनके अकाउंट आधार से लिंक हो जाएंगे वो महीने में 12 टिकट बुक कर सकेंगे।

कैसे करें आधार लिंक
अगर आप आपने खाते को आधार से लिंक करवाना चाहते हैं तो IRCTC में लॉगइन करने के बाद होमपेज पर प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Aadhaar KYC पर क्लिक कर अपना जानकारी वहां भरे। जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगी। इस OTP को आपको भरना होगा, जिसके बाद आपकी आधार डिटेल सामने आएगी और फिर आपको उसे सब्मिट करना होगा। ऐसा करने के बाद आईपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications