E-Detection System: हाईवे पर गाड़ी चलाने से पहले अलर्ट, ऐसे करें सफर, नहीं तो ई-चालान से बचना होगा मुश्किल
Highway Automatic Challan: अब हाईवे पर बेफ्रिक होकर वाहन चलाने वालों को सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप सोच रहे हैं कि कोई अधिकारी आपकी गाड़ी चेक करेगा तो ये आपकी अब से भूल है, क्योंकि अब हाईवे पर तीसरी नजर सब वाहनों पर पैनी नजर रख रही है।
हाईवे पर यात्रा करने वालों को सावधान रहना चाहिए। अगर आप इस बात को नजरअंदाज करते हैं, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके वाहन के दस्तावेज अधूरे हैं, तो ऑटोमेटिक चालान जारी हो जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।

E-Detection System के जरिए चालान
हाईवे पर गाड़ी चलाते समय, सुनिश्चित करें कि आपके वाहन के सभी दस्तावेज, जैसे कि फिटनेस, बीमा, टैक्स और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अप-टू-डेट हों। इसे नजरअंदाज़ करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
अब यह मत सोचिए कि कोई भी जांच नहीं करेगा और आप जुर्माने से बच जाएंगे। भले ही परिवहन विभाग के अधिकारी आपके वाहन के दस्तावेजों को चेक ना करें, लेकिन एक अत्याधुनिक मशीन नेशनल हाईवे पर 'तीसरी आंख' की तरह काम कर रही है।
बिना रोके-बिना टोके सीधा ई-चालान
इस लेटेस्ट तकनीक के कारण किसी भी वाहन का पता लगाना लगभग संभव है। इस सिस्टम के जरिए उचित दस्तावेज ना होने वाले वाहनों पर लगातार जुर्माना लगाया जाता है। जब भी कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, तो ई-डिटेक्शन सिस्टम अपना काम करता है। यदि कोई दस्तावेज नहीं है, तो बिना किसी देरी के सीधे मालिक के मोबाइल पर जुर्माना का मैसेज भेजा दिया जाता है।
बिहार में दनादन काटे जा रहे चालान
जैसे ही वाहन मालिक को संदेश मिलता है, उन्हें अपनी गलती और लगाए गए जुर्माने का पता चल जाता है। इस प्रक्रिया से तत्काल सूचना और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। बता दें कि ई-डिटेक्शन सिस्टम का ही असर है की 7 से 15 अगस्त के बीच सिर्फ एक ही हफ्ते में बिहार के अंदर 16,755 ई-चालान जारी किए गए हैं, जिनकी कुल राशि 9.49 करोड़ रुपए है।
बिहार के सीतामढ़ी में अब तक दर्जनों गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। जिला परिवहन अधिकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पर सीसीटीवी और ई-डिटेक्शन सिस्टम वाहनों की जांच करने और गुम हुए दस्तावेजों के लिए चालान जारी करने में मदद करते हैं।
मोबाइल पर सीधा आएगा मैसेज
बिना जरूरी कागजात वाले वाहनों के चालान अपने आप जेनरेट हो जाते हैं। इन चालानों का संदेश वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई भी वाहन इन अत्याधुनिक मशीनों की जांच से बच नहीं सकता।
ऐसे में जुर्माने से बचने के लिए हाईवे पर यात्रा करते समय हमेशा अपनी गाडी़ के कागज पूरे रखें। टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications