हिटलर की मूंछ तरह लग रहा था अमेजन का लोगो, विवाद के बाद किया बदलाव
नई दिल्ली।दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के लोगो को लेकर अचानक से विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद के चलते अमेजन ने अपना लोगो बदल दिया है। कंपनी ने बीते 5 वर्षों में पहली बार आइकन में बदलाव किया है। दरअसल एक शख्स का कहना था कि ऐप का लोगो जर्मनी के तानाशाह शासक एडोल्फ हिटलर की मूछों से मिलता जुलता है। कंपनी ने अपना लोगो जारी कर दिया है।
Recommended Video

कंपनी को पिछले डिजाइन के लिए अपने ग्राहकों से मिल रही नेगेटिव फीडबैक के बाद ऐसा करना पड़ा। नया ऐप आइकन को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसमें एक भूरे रंग के कार्डबोर्ड बॉक्स के ऊपर कंपनी का सिग्नेचर स्माइल और टॉप पर ब्लू कलर का एक टेप दिखाई दे रहा था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमेजन के इस नए आइकन को हिटलर के मूछों से जोड़ा और उसके चेहरे से जोड़ दिया था।
अब अमेजन ने अपना ऐप आइकन का डिजाइन बदल दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अमेजन हमेशा अपने ग्राहकों के हितों के लिए कार्य करता रहता है। हमने ग्राहकों को उनके फोन पर खरीदारी के लिए नया डिजाइन दिया है, जिससे उन्हें ज्यादा उत्साह और खुशी मिलेगी। अब नए लोगो में उस भूरे रंग कार्डबोर्ड बॉक्स पर टूथब्रश मूंछ की जगह, नीले रंग के टेप को नीचे से बस मोड़ दिया गया है और बाकी का डिजाइन और कंपनी का सिग्नेचर स्माइल पहले आइकन जैसा रखा गया है।
बता दें कि इससे पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा ने भी अपना लोगो बदला था। मिंत्रा के पुराने लोगो को महिलाओं के लिए 'आपत्तिजनक' बताया गया था और इस संबंध में मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में केस भी दर्ज कराया गया था। केस के बाद मिंत्रा ने अपना लोगो बदला था।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications