'CBI को धूल में लट्ठ चलाने के लिए भेजा गया था', दिल्ली विधानसभा में मनीष सिसोदिया का PM मोदी पर बड़ा वार
नई दिल्ली, 26 अगस्त: आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच तनातनी का माहौल जारी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर नई आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया। विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर वार किया। सिसोदियों ने कहा कि उनपर की गई एफआईआर पूरी तरह से फर्जी है। CBI को धूल में लट्ठ चलाने के लिए भेजा गया था।
Recommended Video

सिसोदिया ने कहा - BJP सीरियल किलर की तरह...
विधानसभा में बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी सीरियल किलर की तरह राज्य सरकारों को मारने में जितनी मेहनत लगाती है, उससे कम मेहनत में स्कूल और हॉस्पिटल बन जाते हैं। सिसोदिया ने कहा कि दुनिया में जो केजरीवाल के काम की तारीफ़ हो रही है, वो इनसे (बीजेपी) सहन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ''बीजेपी की इतने राज्यों में सरकार है, आप भी अच्छा काम कर लेते।''
सिसोदिया ने पीएम पर किया वार, कहा- 'CBI को धूल में लट्ठ चलाने के लिए भेजा गया था'
सिसोदिया ने आगे कहा, ''सीबीआई आई, मैंने स्वागत किया। एफआईआर पूरी तरह फर्जी थी, सीबीआई को धूल में लट्ठ चलाने के लिए भेजा गया था। पूरी FIR में "Source,Source, Source" लिखा हुआ था, पहली बार सूत्रों के हवाले वाली एफआईआर देखी। पूरे घर को अलट-पलट किया, दफ़्तर छाना-14 घंटे रेड की की, 1 पैसे की बेईमानी का सबूत नहीं मिला।'' सिसोदिया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, ''कोई भी अच्छा काम करे उनको (PM को) असुरक्षा होने लगती है। मैंने पहली बार इतना असुरक्षित व्यक्ति देखा है। अच्छा काम करने वालों को रोकने वाली जो हरकत है यह PM की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। यह बताती है कि पीएम की सोच कितनी छोटी है।''












Click it and Unblock the Notifications