Dwarka Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम का सफर होगा आसान, द्वारका एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Dwarka Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा। इसके उद्घाटन के बाज आज से दिल्ली-गुरुग्राम का सफर आसान हो जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे नेशनल हाइवे नेटवर्क के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इससे दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जाने वाले लोगों को अब भारी ट्रैफिक का भी सामना नहीं करना होगा। इसको लेकर गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिर एडवाइजरी भी जारी किया है।

Dwarka Expressway Highlights: द्वारका एक्सप्रेसवे के बारे में 5 अहम बातें
- 1. नेशनल हाइवे 48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को बेहतर बनाने के लिए और ट्रैफिक को कम करने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया है।
- 2.द्वारका एक्सप्रेसवे 8 लेन का है और 19 किलोमीटर लंबा है।
- 3. द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का निर्माण 4,100 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
- 4. इस परियोजना में 10.2 किमी लंबे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और 8.7 किमी लंबे बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) से खेड़की दौला तक के दो पैकेज शामिल हैं।
- 5. द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली और गुरुग्राम बाईपास में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा भी देगा।
Gurugram Traffic advisory: गुरुग्राम पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी
- पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें प्रतिबंधों, रोड डायवर्जन, और कौन-कौन सी सड़कें बंद रहेगी...इसकी जानकारी दी गई है।
- ट्रैफिक एडवाइजरी में इस सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों को समय सीमा के भीतर अपनी यात्रा करने को कहा गया है।
Traffic Advisory:- pic.twitter.com/fXNZblED1g
— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) March 10, 2024
- गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि, 11 मार्च 2024 को गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे का उदघाटन होना है, ऐसे में अंतरिक्ष चौक के पास रैली में आने वाले वाहनों की भीड़ भाड़ रहेगी । आप सभी से निवेदन है कि शाम 04 बजे से द्वारका क्लोवर लीफ से आईएमटी की ओर जाने वाले वाहन चालक इस सड़क का इस्तेमाल करें।
- अंतरिक्ष चौक रोड को कुछ समय के लिए रैली में भीड़ होने पर बंद भी किया जाएगा। सभी भारी वाहन सिर्फ KMP का ही इस्तेमाल करें। 5 बजे के बाद भारी वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर सकते हैं।
- इसके अलावा रेवाड़ी, नारनौल, धारूहेड़ा की तरफ से रैली में आने वाले वाहन रामपुरा चौक से बाए मुड़कर और वाटिका चौक की तरफ से होते हुए रैली स्थल की तरफ पार्किंग में जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications