बेंगलुरू में बीच बाजार डच यूट्यूबर के साथ बदसलूकी, जान बचाकर भागा, Video आया सामने
Youtuber Manhandled: बेंगलुरू में यूट्यूबर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूट्यूबर का एक दुकानदार बीच बाजार में हाथ पकड़ लेता है और उसके साथ हाथापाई की कोशिश करता है।
Youtuber Manhandled: डच यूट्यूबर के साथ बेंगलुरू में बदसलूकी का मामला सामने आया है। बेंगलुरू के चिकपेट बाजार में स्थानीय दुकानदारने इस यूट्यूबर के साथ बदसलूकी की है। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। दरअसल डच यूट्यूबर पेट्रो मोटा जब अपने यूट्यूब चैनल के लिए लाइव कर रहे थे उसी समय उनके साथ यह घटना हुई।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय एक्टिविस्ट ब्रिंदा अडिगे ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस को इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो भी लो इसमे शामिल हैं।

जान बचाकर भागा यूट्यूबर
दरअसल जब पेड्रो वीडियो शूट कर रहे थे इसी दौरान एक व्यक्ति उन्हें रोकता है और उनका हाथ पकड़ता है। पेड्रो उस व्यक्ति को नमस्ते कहते हैं लेकिन वह उनका हाथ पकड़कर उन्हें धक्का देने लगता है। जिसके बाद पेड्रो किसी तरह से वहां से खुद को बचाकर भागते हैं।
यूट्यूबर ने साझा किया अनुभव
पेड्रो ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा यह उनका भयावह अनुभव था। उन्होंने लिखा विदेशी नागरिक भारत के बेंगलुरू में चोर बाजार में अनुभव को साझा करने के लिए गया था।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़कर मुझेपर हमला कर दिया, मैं किसी तरह से वहां से बचकर निकला। इसके बाद मैंने कुछ स्ट्रीट फूड खाया, कुछ बेहतरीन भारतीय लोगों से मिला और नई शर्ट ली।
पुलिस ने लिया एक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद बेंगलुरू पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया है। पुलिस ने ट्वीट करके लिखा, हमने इसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दे दी है, जो इस मामले में जरूरी कार्रवाई करेगी। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिस तरह से बीच बाजार में एक व्यक्ति यूट्यूबर को रोकता है और उसका हाथ पकड़ लेता है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोग आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
A foreign national & youtuber @iPedroMota, was manhandled by a local trader near Chickpet in Bengaluru.
— Sagay Raj P || ಸಗಾಯ್ ರಾಜ್ ಪಿ (@sagayrajp) June 12, 2023
While he was in the Chickpet market area yesterday, one of the traders manhandled him while he was recording video about the market. Watch @IndiaToday for more. pic.twitter.com/1z4l9Kg5TK












Click it and Unblock the Notifications