DUSU चुनाव: कांग्रेस ने चुनाव में लगाए धंधली के आरोप, बैलेट पेपर से मतदान की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में ईवीएम से हुए मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए बैलेट पेपर के जरिये दोबारा मतदान कराने की मांग की है। पार्टी ने यह भी कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ वह अदालत जाने के विकल्प पर भी गौर कर रही है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, ऐसा क्यों होता है कि जब ईवीएम खराब होती है तो वो सिर्फ भाजपा और एबीवीपी की मदद करती हैं। वो कभी कांग्रेस और एनएसयूआई की मदद नहीं करती हैं।

अजय

अजय माकन ने कहा कि डूसू चुनाव की शुरुआती मतगणना में महत्वपूर्ण पदों पर पहले कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। करीब एक घंटे तक मतगणना रोकी गई और उसके बाद जब दोबारा मतगणना शुरू हुई तो स्थिति बदलने लगी। उन्होंने दोबारा और ईवीएम की बजाय मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की और कहा कि वोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक पत्र जारी कर कहा है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय को कोई ईवीएम नहीं दी। यहां तो चुनाव आयोग की कोई बात नहीं थी। हम तो सिर्फ यह कह रहे हैं कि डीयू में मशीनों से छेड़छाड़ हुई है। इस पर तो डीयू को जवाब देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग जवाब दे रहा है।

माकन ने दावा किया, मतदान वाले दिन 12 सितंबर को ईवीएम ठीक चलती रहीं और अगले दिन इनमें खराबी आ गई। पिछली बार भी हमें संयुक्त सचिव के पद पर हरा दिया गया। एनएसयूआई ने पारदर्शिता का आग्रह किया था, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। हमारी मांग है कि डूसू चुनाव फिर से मतपत्र से कराएं जाएं। आगे डूसू और अन्य सभी चुनाव भी मत पत्र से होने चाहिए। हम यह भी चाहते हैं कि कैमरे की निगरानी में मतगणना होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+