दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, पेड़-इमारत गिरने से 4 जख्मी

नोएडा। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है। बादलों ने अपना डेरा इसकदर डाला है कि दिन में मानों रात हो गई हो। शहर में बारिश से पहले धूल भरी आंधियां भी चलीं। दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अपराह्न् 2.30 बजे धूल भरी आंधियां चलीं और बारिश भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पहले दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 53 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई थी। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 41.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आंधी से आई आफत

दिल्ली के हौजखास में तेज आंधी से एक पुलिसवाले पर पेड़ गिर गया जिससे वो जख्मी हो गया। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, ब्रह्मपुरी इलाके में तेज आंधी की वजह से एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। जबकि जंतर मंतर के पास एनडीएमसी बिल्डिंग के पास भी आंधी में पेड़ उखड़ा गया। अलग-अलग इस घटना में 4 लोग जख्मी हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+