दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक, कई इलाको में अंधेरा छाया
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शाम 4 बाजे के बाद अचानक से काल बादलों ने आसमान को घेर लिया जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। मौसम के बदलने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पहले तेज हवाओं और उसके बाद बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। कई इलाकों में अंधेरा होने की वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों को अपनी हेड लाइट ऑन करना पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों में ओले पड़ने की भी जानकारी मिली है।
Recommended Video

दिल्ली-एनसीआर समेत राजधानी से सटे कई राज्यों में भी में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत थी। हालांकि इस दौरान सड़क पर चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन लॉकडाउन के चलते सड़कों पर भीड़ कम होने की वजह से खासा परेशानी नहीं हुई। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ दिन पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी।
गुरुवार को हुई बारिश ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई स्थानों कि भिगाया। भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई थी। इसके चलते इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सभी लोगों से कहा गया कि वे घर से बाहर ना निकलें एवं सतर्क रहें।
भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, असम-मेघालय, केरल-माहे और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है, तो वहीं उसने कहा है कि बिहार, असम मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली और ओलावृष्टि के होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: समय से पहले आ रहा है Monsoon, मौसम विभाग का ऐलान, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications