Dussehra : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सैनिकों के साथ चीन सीमा पर करेंगे शस्त्र पूजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य कर्मियों के साथ दशहरा मनाने देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे हैं। dussehra rajnath singh china border indian soldiers itbp jawans
देहरादून, 04 अक्टूबर : दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने का रिवाज है। संभावना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को विजयादशमी के मौके पर चीन से लगती भारत की सीमा के पास सैनिकों के दशहरा का उत्सव मनाएंगे। विजयादशमी के दिन रक्षा मंत्री सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा भी करेंगे।

भारतीय सेना के साथ दशहरा
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहले से मौजूद थे। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में चीन सीमा पर बनी भारतीय सेना के अग्रिम चौकी पर राजनाथ सिंह भारतीय सेना के जवान और भारत तिब्बत सीमा पुलिस जवानों के साथ विजयादशमी का उत्साह मनाएंगे।
बद्रीनाथ जाएंगे रक्षा मंत्री
सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा रक्षा मंत्री बद्रीनाथ का भी दौरा करेंगे। खबरों के मुताबिक राजनाथ सिंह मंगलवार को देहरादून में गढ़ी कैंट आर्मी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह बद्रीनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद चमोली जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ चीन सीमा पर भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। यहां से लौटने के बाद रक्षा मंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली की ओर रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications