बजट भाषण में भी चिदंबरम ने मोदी को नहीं बख्शा

गौर हो कि चिदंबरम, नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी का जवाब दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कहा था कि हमारे वित्तमंत्री हार्वर्ड विश्वविद्यालय से हैं फिर भी वह भारतीय अर्थव्यवस्था को नहीं संभाल सके। मोदी ने कहा था कि वह हार्वर्ड से हैं और मैं हार्डवर्क से। अत: हार्वर्ड में जाना नहीं बल्कि हार्डवर्क यानी कठिन परिश्रम मायने रखता है। साधारण स्कूल से पढ़कर आने वाले इंसान ने दिखा दिया कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
चिदंबरम ने पूरी दुनिया में व्याप्त आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि हम अर्थव्यवस्था को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। चालू घाटा नियंत्रित किया गया है, मुद्रास्फीति में कमी आई है, मुद्रा दर में स्थायित्व आया है। निर्यात बढ़ने के साथ ही साथ कई परियोजनाओं को भी शुरू किया गया है।
नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, पिछले दिनों चेन्नई में उन्होने चिदंबरम पर भारत की कमजोर अर्थव्यवस्था होने पर टिप्पणी की थी और कहा था कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़कर आने के बावजूद वह आर्थिक सुधारों के लिए कुछ भी नहीं कर सके।












Click it and Unblock the Notifications