हैदराबाद में दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर उपद्रव, तोड़ी गई देवी की मूर्ति, हिंदू संगठनों ने शुरू किया विरोध
हैदराबाद में नामपल्ली में एक पंडाल में स्थापित देवी दुर्गा की मूर्ति को शुक्रवार को शरारती तत्वों ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। ममले को लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। इस बीच पुलिस की ओर जारी एक बयान में आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना स्थल पर पहुंची भाजपा नेता माधवी लता ने इस कृत्य की निंदा की और चेतावनी दी कि हिंदू अपने पूजा स्थलों पर बार-बार होने वाले हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे।
घटना हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस स्टेशन के एरिया में आने वाले नामपल्ली इलाके की है। जहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में अज्ञात उपद्रवियों द्वारा देवी दुर्गा की मूर्ति को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्गा पंडाल में हमले के बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना को लेकर एक बयान में सहायक पुलिस आयुक्त ए चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार तड़के अज्ञात व्यक्तियों ने मूर्ति का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा, "हमने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज का सत्यापन किया जा रहा है... मूर्ति को पुनर्स्थापित कर दिया गया है, और पंडाल में पूजा जारी है।
तोड़फोड़ की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नामपल्ली में मुख्य सड़क को अवरुद्ध करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं घटना स्थल पहुंची बीजेपी नेता माधवी लता दुर्गा पूजा में व्यवधान डालने वाले असमाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अब सभी हिंदुओं के लिए समय आ गया है कि जो भी बर्बरता हो रही है, उसके लिए जवाबी कार्रवाई करें। शायद वे सोच रहे हैं कि वे हमें तोड़ने जा रहे हैं। लेकिन वे बार-बार ऐसी चीजें करके हमें एकजुट कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications