चल दी ट्रेन तो प्लेटफॉर्म पर दौड़ पड़ा डिलीवरी एजेंट, Video देख लोग बोले- DDLJ याद दिला दी

आज की भागदौड़ भरी दुनिया हमारी जिंदगी मोबाइल फोन के तमाम एप्स के सहारे चल रही है। इतना ही नहीं अब तो चलती ट्रेन में भी आप बाहर का कुछ खाना चाहें तो ऑर्डर कर सकते हैं और डिलीवरी एजेंट अगले स्टेशन पर आपको सामान के साथ मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डिलीवरी एजेंट ट्रेन में सामान देने के लिए दौड़ लगा रहा है।

डंजो डिलीवरी बॉय का वीडियो हुआ वायरल

डंजो डिलीवरी बॉय का वीडियो हुआ वायरल

चाहे आपके घर पर ग्रॉसरी का सामान पहुंचाना हो, भूख लगने पर खाना ऑर्डर कर लेना हो, कपड़ों से लेकर जूते तक सब कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करने पर आपके घर या एड्रेस पर पहुंच जा रहा है। अब तो ट्रेन में भी डिलीवरी कंपनियां ट्रेन में भी सामान पहुंचा रही हैं। ऐसा ही एक एप है डंजो जो ऑर्डर पर आपके पास सामान पहुंचाता है। सोशल मीडिया पर डंजो के डिलीवरी एजेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

क्या है वायरल वीडियो में?

इस क्लिप को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि डंजो डिलीवरी एजेंट ट्रेन के साथ भाग रहा है। ट्रेन को देखने से लगता है कि ट्रेन ने अभी ही चलना शुरू किया है लेकिन जैसे ट्रेन हल्की रफ्तार लेती है डिलीवरी एग्जीक्यूटिव तेज दौड़ने लगता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आगे के डिब्बे में एक शख्स हाथ के इशारे से उसे बुला रहा है।

डीडीएलजे वाले शाहरुख की दिलाई याद

7 सेकंड के इस वीडियो में जब डिलीवरी एग्जीक्यूटिव शख्स के पास पहुंचता है और उसे पैकेट हाथ में देता है तो शख्स खुशी में अपना हाथ जीत की मुद्रा में उठा देता है।

इस क्लिप को बॉलीवुड एरा नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है। इसके ऊपर कैप्शन दिया गया है "मैं इस डंजो डिलीवरी शख्स के प्रयास की तारीफ करता हूं। इसने मुझे डीडीएलजे के शाहरुख की याद दिला दी।

वीडियो को यूजर कर रहे खूब पसंद

इस वीडियो क्लिप को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। शेयर करने के बाद से इसे अभी तक लगभग 4 लाख बार देखा जा चुका है। इस पर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा काजोल ने वजन बढ़ा लिया है। वहीं एक अन्य ने तो डीडीएलजे का म्यूजिक एड करके इसे मजेदार बना दिया है।

"बिना टिकट पकड़ लिया जाता तो?"

एक यूजर ने रिप्लाई में लिखा कि क्या होता अगर उसे प्लेटफॉर्म टिकट न होने के चलते पकड़ लिया जाता। वहीं कुछ यूजर ने इस पर जानकारी वाले सवाल भी पूछे हैं। एक यूजर ने इस क्लिप पर स्विगी को टैग करते हुए लिखा कि मैने एक बार स्विगी से ऑर्डर किया था जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने प्लेटफॉर्म के बाहर आने को कहा क्या डंजो प्लेटफॉर्म के अंदर डिलीवरी करता है।

इस पर स्विगी ने यूजर को रिप्लाई भी किया है और कहा कि वे सुरक्षा कारणों से प्लेटफॉर्म के अंदर नहीं जाते और स्टेशन के गेट पर डिलीवरी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+