चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय 1 घंटा बढ़ाया, तमिलनाडु चुनाव को लेकर दी ये जानकारी
चेन्नई। इसी साल मई महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ तमिलनाडु के चेन्नई में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया कुछ दलों ने चुनाव आयोग से सिफारिश की है कि मतदान के घंटे बढ़ाए जाएं। चुनाव आयोग ने सभी दलों की सिफारिश को मानते हुए चुनाव के समय को एक घंटे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नीयमों का पालन किया जा सके।
Recommended Video

चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि अब से आगे होने वाले चुनाव में मतदान का वक्त तय सीमा से एक घंटा ज्यादा होगा। मतदाता की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए और सियासी दलों की सिफारिश पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। सुनील अरोड़ा ने यह भी बताया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के साथ ही कन्याकुमारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होगा।
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2021 को समाप्त हो रहा है। 234 विधानसभा सीटों के लिए यहां चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में सामान्य की 188, एससी की 44 और एसटी की 02 सीटें आरक्षित हैं। बता दें कि चुनाव आयोग का दक्षिणी दौरा 15 फरवरी को समाप्त हो रहा है जिसके बाद चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications