चेन्नई में आज घंटों तक छाया रहेगा अंधेरा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज यानी बुधवार को कई घंटों के लिए अंधेरा छाया रहेगा। तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (TANGEDCO) के अनुसार, मेंटिनेंस काम के चलते कुछ घंटों के लिए पावर कट किया जाएगा।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज यानी बुधवार को कई घंटों के लिए अंधेरा छाया रहेगा। तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (TANGEDCO) के अनुसार, मेंटिनेंस काम के चलते कुछ घंटों के लिए पावर कट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर कट किया जाएगा। इस दौरान चेन्नई अंधेरे के आगोश में चला जाएगा। TANGEDCO ने बताया कि मेंटिनेंस काम पूरा हो जाएगा तो सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। कहा कि 2 बजे तक काम को पूरा कर लीजिएगा, इसके बाद पावर सप्लाई शुरू कर दिया जाएगा।

इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

जानकारी के मुताबिक, अवादी, अलामाथी, पोरूर, पोन्नेरी, रेडहिल्स, तांबरम, व्यासपडी और वनगरम, सेंथिल नगर, मुलई कुरुंजी स्ट्रीट, श्रीनगर कॉलोनी, चोलन नगर, अलमथी रोड, कन्नियाम्मन नगर, मोराई एस्टेट, वेलटेक रोड, वेल्लानूर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निलंबित रहेगी।

यहां भी रहेगा पावर कट

यहां भी रहेगा पावर कट

रेडहिल्स क्षेत्र के तहत जिन इलाकों में बिजली कटौती की योजना बनाई गई है, उनमें मनीष नगर, सोथुपक्कम रोड, अरुमानथाई, सोथुपक्कम रोड, जय दुर्गा नगर और अरुमानथाई शामिल हैं। तांबरम में कल्याणसुंदरम स्ट्रीट, चोककानाथन स्ट्रीट, सुधा एवेन्यू, शर्मा नगर, बाबू स्ट्रीट, चितलापक्कम, एसबीआई कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

पोन्नेरी में, पेरुवॉयल, आरएन कंडिगई, दुरानल्लूर कवारपेट्टई, अरनी, चिन्नमबेडु, मंगलम और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निलंबित रहेगी। पोरुर में राजेश्वरी नगर, परी गार्डन, पूनमल्ले रुक्मणी नगर, मुथुकुमारन नगर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो जाएगी।

यहां भी छाया रहेगा अंधेरा

यहां भी छाया रहेगा अंधेरा

इसके अलावा, व्यासपडी में, सीएमबीटीटी जवाहरलाल नेहरू रोड, महाविष्णु नगर, आरडीओ कार्यालय, पार्वतीपुरम, जया नगर, धनलक्ष्मी नगर, भारती नगर, रिंग रोड देवकी नगर, मंजम्पक्कम, अन्नाई नगर और सुयंबुलिंगम नगर सहित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इन इलाकों में नहीं मिलेगी राहत

इन इलाकों में नहीं मिलेगी राहत

वनगरम में, पलनियाप्पा नगर, वनगरम मेन रोड, करमबक्कम चेट्टियार अगरम मेन रोड, राजीवी नगर, महर्षि टीचर्स कॉलोनी, कुमार थिएटर और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस-BJP ने मिलकर पिछले 62 सालों में गुजरात को बर्बाद किया, जनता को हम देंगे मुफ्त बिजली-पानी: राघव चड्ढा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+