Go First की 22 जूून तक Flights की गईं कैंसिल, जानें क्या है वजह
operational reasons की वजह से गो फर्स्ट की फर्स्ट की 22 जून तक सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं।
Go First ने अपनी सभी फ्लाइट्स को 22 जून तक रद्द कर दिया है। कंपनी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से आगामी 22 जून तक गो फर्स्ट की सभी उड़ाने कैंसिल करनी पड़ी है।
दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही लो कॉस्ट एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ये जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा कि परिचालन संबंधी कारणों के कारण 22 जून 2023 तक गो फ़र्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

कंपनी ने लिखा है कि जैसा कि आप जानते हैं कंपनी तत्काल समाधान करते हुए परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ कंपनी ने अपने कस्टमर्स से असुविधा के लिए क्षमा मांगी है और विश्वास दिलाया है कि उनकी कंपनी जल्द ही फ्लाइट्स की बुकिंग फिर से शुरू कर देगी।
गौरतबह है कि गो फर्स्ट कंपनी दिवालापन प्रकिया से गुजर रही है। ये पहला मौका नहीं जब कंपनी अपनी ऑपरेटर ने उड़ानें रद्द की हैं। कंपनी द्वारा दिवालियापन के लिए दायर किए जाने के बाद 3 मई से लगातार लगातार अपनी फ्लाइट कैंसिल कर रही है।
हांलाकि गो फर्स्ट कंपनी ने जिन उड़ानों को कैंसिल किया है उन उड़ानों के लिए जारी किए गए टिकटों के लिए रिफंड देने की घोषणा की है, लेकिन सच्चाई ये है कि यात्री अपने टिकट रिफंड वापसी का अभी भी इंततार कर रहे हैं। गो फर्स्ट में अपना टिकट बुक करने वाले यात्री अभी भी ट्विटर पोस्ट पर रिफंड नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं।
अब तक, एयरलाइन ने डीजीसीए को एक revival प्लान पेश किया ज, जहां उसने 157 दैनिक डोमैस्टिक फ्लाइट संचालित करने का प्रपोजल दिया है। सूत्रों के अनुसार ये संख्या संचालित 167 उड़ानों की तुलना में थोड़ी कम है।
गो फर्स्ट ने मई में उड़ानों को रद्द कर दिया था और खराब इंजनों के लिए
अमेरिकी जेट इंजन का निर्माण करने वाली कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी पर सारा दोष लगाते दोषी ठहराते हुए दिवालियापन संरक्षण के लिए मामलाा दायर किया था। किया।
वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार विमान कंंपनी इस बात के लिए आश्वास्त है कि DGCA इस सप्ताह तक उसके 157 दैनिक घरेली उड़ाने संचालित करने को मंजूरी दे देगा और एयरलाइन अगले दो हफ्ते के अंदर अपनी फ्लाइट की उडा़न फिर से शुरू कर सकेगी।
गो फर्स्ट की एक महीने से अधिक समय से फ्लाइट नहीं संचालित हो रही है ऐसे में कई मार्गों पर हवाई किराए आसमान छू रहे हैं। इसलिए गो फर्स्ट की बहाली कस्टमर्स को बहुत राहत मिलेेगी। याद रहे भारतीय विमानन बाजार में गो फर्स्ट की हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications