1 जनवरी 2019 तक सुप्रीम कोर्ट में केवल 27 दिन ही होगा कामकाज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे बड़े मामलों में फैसले की उम्मीद करने वालों को कुछ और महीने इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि सर्वोच्च अदालत में आज यानी 29 अक्टूबर से लेकर 1 जनवरी, 2019 तक केवल 27 दिन ही कामकाज होगा। अगले दो महीनों में दिवाली, क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां अधिक हैं और इस दौरान अदालत में 27 दिन ही कामकाज होगा।

Due to Diwali Christmas and New year vacation, sc will be working on 27 days till January 1, 2019

दिवाली के कारण सुप्रीम कोर्ट में 5 नवंबर से लेकर 10 नवंबर (सोमवार से शनिवार) तक कोई कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 21 नवंबर को मिलाद-उल-नबी के मौके पर छुट्टी रहेगी जबकि गुरुनानक जयंती के कारण सर्वोच्च न्यायालय में 23 नवंबर को कोई कामकाज नहीं होगा।

सबसे अधिक छुट्टियां क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर होंगी जब 17 दिसंबर से 1 जनवरी, 2019 तक छुट्टी के कारण कोई कामकाज नहीं होगा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में लगातार 16 दिनों की छुट्टी होगी जिसमें 3 रविवार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+