शर्मनाक: भारत में सबसे ज्यादा 19.4 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार: रिपोर्ट

नई दिल्ली। आपको जानकर दुख होगा कि दुनिया में सबसे ज्यादा भूखे लोग भारत में पाये जाते हैं, भूखमरी के आंकड़ों में उसने दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह कहना हमारा नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ की वार्षिक हंगर रिपोर्ट का है।

जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि भारत में हर साल 19.4 करोड़ भूखमरी के शिकार हैं, हालांकि 1990-92 की तुलना में इन आंकड़ों में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट आयी है लेकिन फिर भी यह आंकडे अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

भारत से जुड़े 8 ऐसे सबसे बड़े झूठ जिसे हम सच मानते आ रहे हैं

जहां भारत में भूखमरी के शिकार 19.4 करोड़ लोग हैं वहीं दूसरी ओर चीन में भूखे लोगों की संख्या 133.8 मिलियन है। वैसे रिपोर्ट में भारत की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि यद्दपि भारत में अभी भूखमरी के शिकार लोग सबसे ज्यादा है लेकिन भारत की ओर से लगातार इसके सुधारने के उपाय किये जा रहे हैं। जिसके लिए भारत और भारत सरकार की तारीफ की जानी चाहिए।

हालांकि इस रिपोर्ट के बाद राजनीतिक पार्टियां केन्द्र सरकार की आलोचना करने में जुट गई हैं। माकपा ने आज राजग सरकार पर आरोप लगाया कि वह खाद्य सुरक्षा के मामले में बुरी तरह विफल रही है तथा इससे देश शर्मसार हुआ है, उसने विश्वपटल पर भारत की बेइज्जती करायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+