Dubbaka by-election result 2020: बीजेपी ने TRS को दिया जोरदार झटका, 1118 मतों से दुब्बका सीट पर किया कब्जा

नई दिल्ली। Dubbaka by-election result 2020: तेलंगाना उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी टीआरएस को बड़ा झटका लगा है। दुब्बका सीट पर बीजेपी ने जीत हासल कर टीआरएल झटका दिया है। बीजेपी के एम रघुनंदन राव ने इस सीट पर जीत हासिल की और टीआरएस के उम्मीदवार सोलीपेटा सुजाता को 1118 मतो से हराया है।

 Dubbaka by-election result 2020: BJP M Raghunandan Rao won dubbaka seat, defeats TRS by 1,118 votes

आपको बता दें कि सत्ताधारी पार्टी टीआरएस ने दुब्बका सीट से अपने विधायक रामलिंगा रेड्डी की पत्नी सोलीपेटी सुजाता को चुनाव में उतारा । इस सीट पर कड़े मुकाबले के बीच बीजेपी के एम रघुनंदन ने सोलीपेटी सुजाता को हराकर जीत हासिल की और इस सीट को बीजेपी के खाते में कर दिया है। वहीं इस सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीनिवास रेड्डी रहे। इस सीट पर जहां भाजपा के विजयी उम्मीदवार रघुनंदन को 62772 वोट मिले। वहीं TRS उम्मीदवार को 61302 वोट मिलेगे, जबकि कांग्रेसक उम्मीदवार को मात्र 21819 वोट मिले हैं।

23 राउंड काउंटिंग के बाद बीजेपी के उम्मीदवार एम रघुनंदन ने जीत हासिल की। जीत के बाद तेलंगाना में बीजेपी के प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और रघुनंदन को जीत की बधाई दी। वहीं बीजेपी के राममाधवन ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने बधाई लेते हुए लिखा कि तेलंगाना में बीजेपी ने जीत की शुरुआत की है। दुब्बका सीट जीतने के लिए रघुनंदन राव को बधाई। उन्होंने इससे पहले भी बीजेपी की बढ़त पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि तेलंगाना की दुब्बका सीट पर बीजेपी और टीआरएस के बीच रोचक मुकाबला हो रहा है। अभी बीजेपी आगे चल रही है। यहां पर जीत बीजेपी के लिए एक आश्चर्य से कम नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+