विश्व होम्योपैथी समिट-2 का दुबई में कीर्तिमान, डॉ. नीतीश दुबे सहित सम्मानित हुए भारतीय चिकित्सा जगत के दिग्गज
World Homeopathy Summit: दुबई में एक बार भारत ने विश्व को होम्योपैथी चिकित्सा जगह में अपना लोहा मनवाया है। दुबई के बुर्ज-अल-अरब में वर्ल्ड होमियोपैथी समिट-2 का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. नीतीश दुबे सहित सम्मानित हुए भारतीय चिकित्सा जगत के दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
इस समिट में भारत के नामचीन युवा कवि कुमार विश्वास, फिल्मी जगत के स्टार अनुपम खेर, खेल जगत के नामचीन हस्तियों में पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, ब्रेट ली और जोंटी रोड्स भी शामिल हुए, साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उर्फ़ राजीव रंजन सिंह ने भी डॉ. नीतीश दुबे की अगुवाई में हो रहे विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथ समिट की सफल समापन की बधाई दी।

दुबई के 7 स्टार होटल "बुर्ज अल अरब " होम्योपैथ चिकित्सा जगत के महाकुंभ का गवाह बना। इस आयोजन में देश-विदेश के कई होम्योपैथ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड ने इस बार वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन बुर्ज अल अरब में किया, जिसमें होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञों ने शिरकत की।
इस विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2 में भारत के कई राज्यों के अलावा 25 से ज्यादा देशों से आए होम्योपैथ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। बता दें कि बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की नींव बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव के रहने वाले डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने रखी थी।
होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले डॉ. नीतीश ने बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड को खड़ा किया। चिकित्सा पेशे के साथ-साथ उन्होंने बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तक का सफर तय किया है।
बता दें कि यह दूसरा समिट है। इस बार के समिट ने 2022 के बाद फिर से होम्योपैथी की दुनिया में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का कीर्तिमान बनाया। डॉ. नीतीश दुबे का कहना है कि होम्योपैथी भारत का अध्यात्म और जर्मनी का विज्ञान है, और उनका मानना है कि भारत होम्योपैथी में विश्वगुरु बनने जा रहा है।
इस सफल आयोजन के बाद यह समिट होम्योपैथी को एक नई दिशा देने में सफल रहा है और आने वाले वर्षों में इस तरह के और भी आयोजनों की योजना है। समिट के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और होम्योपैथी के भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया।












Click it and Unblock the Notifications