दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा, बाल-बाल बचे यात्री

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-C37 के पायलट ने सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट के इंजन में खराबी की जानकारी दी थी।

कोझीकोड। 190 यात्रियों और क्रू मेम्बर्स को लेकर दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई। हुआ ये कि जैसे ही ये विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था इसी दौरान अचानक ही प्लेन का इंजन फेल हो गया और विमान झटके से जमीन पर घूम गया। इस दौरान एयर इंडिया के इस विमान का टायर भी फट गया। ये पूरा घटनाक्रम बेहद चौंकाने वाला था। हालांकि गनीमत यही रही इस हादसे में विमान में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा, बाल-बाल बचे यात्री

टल गया बड़ा हादसा

एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-C37 के पायलट ने सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट के इंजन में खराबी की जानकारी दी थी। उन्होंने टेक ऑफ के दौरान इस परेशानी की बात कही। एयरपोर्ट निदेशक के. जनार्धनन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान को रनवे पर ले जाने के ठीक बाद ही पायलट को समस्या का पता चला।

एयरपोर्ट निदेशक के. जनार्धनन ने बताया कि इंजन में खराबी के चलते ही फ्लाइट रनवे पर बाई करीब 30 मीटर तक घूम गया। इस दौरान विमान के बाएं टायर ने रनवे के एक लैंप में टक्कर मारी और इसी दौरान टायर फट गया। ये बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन विमान के पायलट ने बड़ी सूझबूझ से विमान पर पकड़ बनाए रखी। इस पूरे घटनाक्रम से दूसरे विमानों की आवाजाही पर भी असर हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+