DU प्रोफेसर विजेंद्र चौहान का चौंकाने वाला दावा-'दिल्ली कोचिंग हादसे की वजह बारिश नहीं, कुछ और है'
DU professor Vijendra Chauhan: दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में 27 जुलाई 2024 को राऊ कोचिंग के बेसमेंट में बरसाती पानी घुसने से यूपीएससी के 3 अभ्यर्थियों की मौत के मामले में प्रोफेसर विजेंद्र चौहान ने चौंकाने वाली बात कही है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजेंद्र चौहान यूपीएससी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने और मॉक इंटरव्यू लेने वाले शख्स के रूप में फेमस हैं। hindustantimes की खबर के अनुसार प्रोफेसर विजेंद्र चौहान ने शनिवार को न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में तीन सिविल सेवा परीक्षा अभ्यर्थियों की मौत के लिए बारिश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

प्रो. विजेंद्र चौहान ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यूपीएससी के कोचिंग सेंटरों की चकाचौंध के कारण बड़ी संख्या में छात्र असुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। दिल्ली कोचिंग बेसमेंट हादसे की घटना शिक्षा प्रणाली में एक बड़ी समस्या का संकेत है, न कि केवल बारिश से जुड़ी नागरिक समस्याएं।
प्रोफेसर विजेंद्र चौहान ने कहते हैं कि कहा कि कोचिंग सेंटरों के इर्द-गिर्द बनी चकाचौंध के कारण छात्र छोटी जगहों में फंसकर मर रहे हैं, इसके लिए बारिश जिम्मेदार नहीं है। तीन छात्रों की मौत दुखद है। यह सिस्टम के भीतर एक बड़े मुद्दे की ओर इशारा करती है।
प्रोफेसर विजेंद्र चौहान का कहना है कि दिल्ली बेसमेंट की घटना को इस दृष्टिकोण से भी देखना महत्वपूर्ण है कि कक्षाओं की आड़ में एक अस्वच्छ और असुरक्षित बेसमेंट क्षेत्र में छात्रों की एक बड़ी भीड़ जमा होती है। इसका कारण यह है कि हाल के वर्षों में, 'सपनों की विलक्षणता' को अत्यधिक ग्लैमराइज़ेशन के साथ इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई 2024 को दिल्ली राउज आईएएस एकेडमी (Rau's Study Circle) के बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में बरसाती पानी घुसने से यूपी की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या और केरल के नेविन डाल्विन की मौत हो गई थी। तीन छात्रों की मौत के बाद एमसीडी ने ओल्ड राजिंदर नगर और मुखर्जी नगर में 20 अन्य कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट को सील कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications