Delhi: डीटीसी बस ने फल मंडी के पास कई लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
दिल्ली में रविवार रात एक दुखद घटना हुई, जहां डीटीसी की बस अनियंत्रित हो गई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। जिनको तुरंत अस्पताल पहुंचा गया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि रविवार को पूर्वी दिल्ली के फल बाजार में एक डीटीसी बस के नियंत्रण खो जाने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार महीने के बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के घड़ेवारा निवासी आनंद माधव के रूप में हुई, जबकि घायलों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी अली (4 महीने), समीर (28) और आसिफ (27) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक पीसीआर के पास एक कॉल आया था, जिसमें डीटीसी बस के बारे में जानकारी दी गई, जो कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन इलाके में हादसे का शिकार हुई थी। जब पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि बस ने कोंडली पुल के पास फल बाजार में कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे उसने चार लोगों, दो ई-रिक्शा और एक फल विक्रेता को टक्कर मार दी। घटना के बाद ही ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही डीटीसी से ड्राइवर की डिटेल भी मांगी गई। उसके आधार पर एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।
फल खरीद रहे थे लोग
चश्मदीदों के मुताबिक कई लोग तीनों रिक्शे से बाहर खड़े होकर फल खरीद रहे थे। तभी एक बस आई और वो सबको टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। कुछ देर बाद बस के आगे घायल लोग मिले। ड्राइवर बीच रास्ते में ही बस खड़ी करके भाग गया। बाद में कई लोगों ने मिलकर उसे धक्का दिया और वो किनारे हुई।












Click it and Unblock the Notifications