पंजाब: यौन शोषण के आरोपी DSP ढिल्लों ने की CBI से जांच कराने की मांग

जालंधर। एक युवती को कथित रूप से नशे की दलदल में धकेलने व यौन शोषण के आरोपी पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। डीएसपी के वकील ने कोर्ट से पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है। बता दें कि डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

dsp daljit singh dhillo demands CBI probe

बर्खास्त डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि उनपर झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। वह राजनैतिक साजिश का शिकार हुए है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले सीबीआई से जांच कराई जाये। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, डीजीपी और पंजाब पुलिस एकेडमी की डायरेक्टर अनिता पुंज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले पर 28 सितंबर के लिए अगली सुनवाई तय की गई है। पंजाब सरकार, डीजीपी पंजाब, पंजाब पुलिस अकादमी की निदेशक अनिता पुंज व शिकायतकर्ता युवती को भी पार्टी बनाया गया है। बता दें कि डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों इस समय रुपनगर जेल में है।

क्या था मामला
पंजाब के फिरोजपुर में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों उस समय विवादों में आ गये थे जब कपूरथला में पंजाब के पहले नशा मुक्ति केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर यहां नशा छुड़ाने के लिए लाई गई एक युवती ने आरोप लगाया था कि उसे नशा करने के लिए मजबूर करने के लिये फिरोजपुर में तैनात डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों का हाथ है। पीड़िता ने बताया कि नशों की दलदल में उसकों डीएसपी ने धकेला और उसका यौन शोषण भी किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया था। इसपर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्दर सिंह ने कड़ा नोटिस लेते हुए विवादों में घिरे डीएसपी को निलंबित करने का आदेश जारी किया व इस मामले की जांच का जिम्मा पंजाब की सीनियर और इमानदार आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज को सौंप दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+