नशे में धुत शख्स साइकिल पर बैठने के बजाय कंधे पर उठाकर चल दिया, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

नशे में धुत शख्स साइकिल कंधे पर उठा चल दिया, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कुछ ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर ये वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शराबी का ये वीडियो जो भी देख रहा हैं, हंसी नहीं रोक पा रहा है। दरअसल नशे में धुत ये आदमी साइकिल को उठाए हुए है और अजीब हरकतें कर रहा है।

नशे में साइकिल को उठाया कंधे पर

नशे में साइकिल को उठाया कंधे पर

आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स नशे में धुत है। इस शख्स ने साइकिल को ऊपर उठा रखा है। वो साइकिल को उठाकर चप्पल पहनने की कोशिश कर रहा है। साइकिल के वजन के चलते बार -बार लड़खड़ता है लेकिन साइकिल को जमीन से नहीं टिकने देता। ये देख आसपास के लोग हंसने लगते हैं लेकिन ये अपनी ही धुन में मगन है।

चलते ही गिर जाता है

चलते ही गिर जाता है

इस शख्स को कुछ देर बाद ख्याल आता है कि साइकिल को उसे नहीं उठाना है बल्कि साइकिल पर खुद बैठना है। जिसके बाद ये साइकिल पर बैठकर चलने लगता है। जैसे ही चलता है, साइकिल समेत गिर जाता है। फिर उठकर चलता है और गिर जाता है। जिसकी वहां मौजूद लोग वीडियो बना लेते हैं।

वीडियो पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- टुन्न.. सैलेरी का दिन या फिर चुनाव का सीजन। रुपिन शर्मा ने मंगलवार को इस वीडियो को शेयर किया था। जिसके बाद इसे लगातार लाइक्स और रि-ट्वीट्स मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। मजाक के अंदाज में ही यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंकल क्यों टैलेंट वेस्ट कर रहे हो, आपको तो मौत के कुए में साइकिल चलानी चाहिए। एक यूजर ने कहा अंकल का हौसला कमाल है तो एक और ने लिखा- अंकल को सलाम।

ये भी पढ़ें-निया शर्मा के नए फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगाई आग, बोल्ड पोज आ रहे फैंस को पसंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+