नशे में धुत बाप ने बीवी से झगड़ा होने पर 3 साल के मासूम को ऑटो पर पटका, VIDEO

हैदराबाद: हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक पिता अपने तीन साल के बच्चे की निर्मम पिटाई करते देखा जा सकता है। पत्नी से लड़ाई के बाद एक ऑटो चालक गुस्से में था और उसने अपने 3 साल के बच्चे को ऑटो पर बार-बार पटका जिससे बच्चे के सिर और शरीर के अन्य अंगों में गहरी चोट आई है। बच्चे को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को सौंप दिया गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: नवजात बच्ची को सांस लेने में दिक्कत, कीजिए बेबस मां-बाप की मदद

Drunk man bangs his 3-yr-old son against an auto-rickshaw in hyderabad

बच्चे के पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और किशोर न्याय अधिनियम के सेक्शन 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है, आरोपी पिता अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शिव गौड़ का अपना पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और उसके बाद गुस्से में उसने अपने बच्चे की बुरी तरह पिटाई की थी। हालांकि पत्नी इस मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराना चाहती थी।

वहीं पूरे मामले का वीडियो किसी ने बना लिया था। जबकि पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। झगड़े के पीछे कारण आरोपी का किसी अन्य महिला के साथ संबंध बताया जा रहा है जिसके बारे में उसकी पत्नी को पता चला गया था। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी और बेटे की बुरी तरह पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें: VIDEO: भोजपुरी फिल्म में सपना चौधरी ने किया हॉट 'आइटम डांस', गाने को लाखों में मिले व्यूज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+