पब के बाहर बीच सड़क नशे में टल्‍ली लड़की का हाई वोल्‍टेज ड्रामा, दे रही थी गंदी गालियां, VIDEO वायरल

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात नशे में धुत युवती ने हाई वोल्‍टेज ड्रामा किया। पॉश इलाके एमपी नगर जोन-2 स्थित द पिक्‍चर्स पब के बाहर युवती एक युवक के साथ बदसलूकी कर रही थी। आधे घंटे तक बीच सड़क यह ड्रामा चला तब जाकर पुलिस पहुंची। पुलिस के आने के बाद भी युवती नहीं रुकी और वो वहां मौजूद लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देती रही। पुलिस युवती को लेकर थाने गई और मेडिकल कराने के बाद सुबह जब उसका नशा उतरा तो छोड़ दिया गया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस स्‍टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुआ ये सब

पुलिस स्‍टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुआ ये सब

यह घटनाक्रम पुलिस थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुआ। लड़की के साथ एक युवक भी दिखाई दे रहा है। युवक लड़की को समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं। वह बेहद गंदी गालियां दे रही है। वह बता रही है कि उस पर किसी ने हाथ उठाया। यह सारा घटनाक्रम सरेआम चलता रहा। ना तो पुलिस आई और ना ही क्लब की तरफ से किसी ने रोकने की कोशिश की।

भोपाल में अब आम हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

भोपाल में अब आम हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

सूत्रों का कहना है कि एक हाईप्रोफाइल मामला है। भोपाल में आधी रात के बाद इस तरह की घटनाएं अब आम हो चली है। कई लड़कियां शराब के नशे में झूमती हुई दिखाई देती है। इनमें से ज्यादातर संभ्रांत एवं प्रभावशाली लोगों की बेटियां होती हैं।

पुलिस इसलिए भी नहीं डालती हाथ

पुलिस इसलिए भी नहीं डालती हाथ

उल्‍लेखनीय है कि लगभग 4 माह पहले पब में शोर शराबे की सूचना के बाद एमपी नगर थाने के एएसआई संजय सिसोदिया टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। यहां पब संचालक और एएसआई के बीच जमकर विवाद हुआ। सूत्रों का कहना है कि पब संचालक ने राजनैतिक रसूख का इस्‍तमान कर एक आला अधिकारी से संजय का ट्रांसफर करा दिया था। इन्‍हीं सब चीजों से घबराई पुलिस पब के आसपास जाने से भी कतराती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+