दिल्ली में रिश्तों का कत्ल: हैवान बाप ने दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मारा, नाले में फेंकी लाश
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। आप जानकर सन्न रह जाएंगे कि यहां एक हैवान पिता ने अपनी डेढ़ साल की बीमार दूधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला। बच्ची जब मर गई तो भी उस बाप का कलेजा नहीं पसीजा और उसने उसे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने नाले से शव बरामद कर हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया है। जिस वक्त उसने घटना को अंजाम दिया उस वक्त वो नशे में था। मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर का है। 19 सितंबर को बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति राशिद जमान उसकी बेटी को अगवा कर किसी सूनसान जगह पर ले गया है।

महिला ने पुलिस के बताया कि आधी रात को नशे में घर आने के बाद उसके पति ने तीन बच्चों के सामने उसे पीटना शुरू कर दिया था। पत्नी को पीटने के बाद उसने दोनों बच्चों को पीटना शुरु कर दिया लेकिन बच्चे वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि जिस समय जमाल पत्नी को पीट रहा था, उस वक्त डेढ़ साल की बेटी रो रही थी। बच्ची अक्सर बीमार रहती थी। जमाल बच्ची के रोने की आवाज से और गुस्सा हो गया।
उसने बच्ची को उठाया और कई बार जमीन पर पटका। पत्नी ने उसे ऐसा नहीं करने की गुहार लगाई, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। फिर महिला पड़ोसियों से मदद मांगने के लिए भागी। इस बीच वो खून से लथपथ बेटी को अपने साथ लेकर घर से भाग गया और नाले में फेंक दिया। पत्नी ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दी।












Click it and Unblock the Notifications