शराब के नशे में डॉक्टर पर गर्भवती महिला की सर्जरी का आरोप, मां और नवजात दोनों की मौत

अहमदाबाद। मेडिकल लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल गुजरात के बोताद जिले में एक सीनियर डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए सर्जरी की, जिसमें महिला ने नवजात को जन्म दिया। हालांकि इस सर्जरी के कुछ घंटे बाद ही मां और नवजात बच्चे दोनों की हालत खराब होने लगी और कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गई। पूरा मामला सोमवार रात का है, जिसमें पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी डॉक्टर की पहचान परेश लखानी के तौर पर हुई

आरोपी डॉक्टर की पहचान परेश लखानी के तौर पर हुई

टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर की पहचान परेश लखानी के तौर पर हुई है। वो सोनावाला अस्पताल में रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (इन चार्ज) हैं। आरोप है कि गुजरात के बोताड स्थित सरकारी अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर परेश लखानी ने गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए सर्जरी कर दी। इस दौरान बताया जा रहा कि वो शराब के नशे में थे। सर्जरी में महिला ने नवजात को जन्म दिया, हालांकि सर्जरी के कुछ घंटे बाद ही मां-नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी और फिर उनकी मौत हो गई।

लापरवाही का चौंकाने वाला मामला

लापरवाही का चौंकाने वाला मामला

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक, गढ़दा तालुका के आलमपुर गांव की 22 वर्षीय कामिनी को उनके परिजनों ने सोमवार की शाम सोनावाला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दौरान लेबर पेन शुरू होने पर डॉक्टर परेश लखानी ने उनका ऑपरेशन किया। सर्जरी के कुछ घंटे बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन कामिनी को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की कवायद में जुट गए। हालांकि रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में आरोपी डॉक्टर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ये मौत हुई या फिर मौत की वजह कोई और है? बता दें कि 50 साल के डॉक्टर परेश लखानी पिछले 15 साल से यहां काम कर रहे हैं। पूरे मामले पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+