ड्रग्स केस: NCB ने फिल्म प्रोड्यूसर मधु मांटेना को भेजा नोटिस, दीपिका पादुकोण का हो सकता है अगला नंबर

NCB ने फिल्म प्रोड्यूसर मधु मांटेना को भेजा नोटिस, दीपिका पादुकोण का हो सकता है अगला नंबर, दीपिका को जल्द NCB पूछताछ के लिए बुलाएगी

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के केस में (Sushant Singh Rajput case) ड्रग्स का कनेक्शन में सबसे पहले उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम सामने आ रहा था। रिया की गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स का नाम आ रहा है। इस केस में अबतक जो सबसे बड़ा नाम सामने आया है वो है दीपिका पादुकोण का (Deepika Padukone)। इस मामले में अब एक फेमस फिल्म प्रोड्यूसर मधु मांटेना (Madhu Mantena) का भी नाम सामने आया है। फिल्म निर्माता मधु मांटेना को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला नंबर दीपिका पादुकोण का हो सकता है।

Deepika Padukone

Recommended Video

    Sushant Drugs Case: NCB ने Deepika Padukone के मैनेजर को पूछताछ के लिए भेजा समन | वनइंडिया हिंदी

    23 सितबंर को होगी फिल्म प्रोड्यूसर मधु मांटेना से पूछताछ

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार (23 सितंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मधु मांटेना ने पूछताछ करेगी। कोरोना लॉकडाउन में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मांटेना गोवा शिफ्ट हो गए थे। उम्मीद है कि वह बुधवार को मुंबई वापसी करेंगे। 2008 में गजनी फिल्म के बाद से बॉलीवुड में मधु एक सफल निर्माता रहे हैं।

    क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के पार्टनरशिप ऑनर हैं मधु मांटेना

    मधु मांटेना क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी (Kwan) के पार्टनरशिप में ऑनर हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की सिलेब्रिटी मैनेजर रहीं जया साहा से एनसीबी ने पूछताछ की है। इस दौरान जया साहा कि कई पुरानी चैट्स सामने आई हैं। जया साहा भी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी की कर्मचारी हैं। जया साहा की इन चैट्स के आधार पर एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ ध्रुप चिटघोपकर को पूछताछ के नोटिस भेजा है।

    NCB कर सकती है दीपिका पादुकोण से पूछताछ

    एनसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक दीपिका की मैनेजर करिश्मा और क्वान के सीईओ ध्रुव दोनों से मंगलवार (22 सितंबर) दोपहर बाद पूछताछ हो सकती है। करिश्मा प्रकाश खुद भी क्वान एजेंसी में काम करती हैं। जया साहा की जो चैट सामने आई है उसमें D और K नाम के लोगों से उन्होंने बात की है। माना जा रहा है कि यहां D का मतलब दीपिका पादुकोण और K का मतलब करिश्मा प्रकाश है।

    पढ़ें वो पूरा चैट, जिसके आधार पर NCB भेज सकती है दीपिका को नोटिस

    सुबह 10:03 बजे, (+ 91-992 -------) D लिखते हैं: K आपके पास माल है?

    सुबह 10:05 बजे, (+ 91-961 -------) K जवाब: हां, लेकिन घर पर। मैं बांद्रा में हूं।

    सुबह 10:05 बजे, K लिखते हैं: मैं अमित से पूछ सकता हूं, अगर आप चाहते हैं तो?

    सुबह 10:07 बजे, D लिखते हैं: हां !! Pllleeeeasssee

    सुबह 10:08 बजे, K लिखते हैं: अमित के पास है, वह ले जा रहा है।

    10:12 बजे, D लिखते हैं: हैश ना?

    सुबह 10:12 बजे, डी लिखते हैं: वीड नहीं।

    सुबह 10:14 बजे, K लिखते हैं: आप किस समय Koko के लिए आ रहे हैं?

    सुबह 10:15 बजे, D लिखता है: 11.30 / 12ish

    सुबह 10:15 बजे, D लिखते हैं: कितने बजे तक वह वहां है?

    K लिखता है: मुझे लगता है कि उसने 11:30 कहा, क्योंकि उसे 12 पर दूसरी जगह पर जाना है।

    जया साहा का नाम सुशांत केस से कैसे जुड़ा

    जया साहा के रिया चक्रवर्ती के साथ कुछ व्हाट्सएप चैट एनसीबी के हाथ लगे थे। जिसमें अवैध ड्रग्स के बारे में बात हो रही है। चैट में से एक में जया साहा रिया को CBD ऑयल लेने के तरीकों के बारे में बता रही हैं। जया साहा कहती हैं, "कॉफी, चाय, या पानी में 4 बूंदों का उपयोग करें और उसे पीने दें। इसे किक करने के लिए 30-40 मिनट दें।" यहां NCB मानकर चल रही है कि CBD OIL जिसे पीने दिए जाने की बात हो रही है, वह सुशांत सिंह राजपूत थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+