छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल में बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाता ड्राइवर
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सरकारी स्कूल के प्रधानपाठक के ड्राइवर द्वारा बच्चों को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों ने ड्राइवर पर आपत्तिजनक हरकत और गुटखा, पाउच मंगाने का आरोप भी लगाया है। पूरे मामले की शिकायत शाला विकास समिति और सरपंच की तरफ से धमतरी के दुगली थाना में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुगली के सरकारी स्कूल में आरएन नेवन्द्र प्रधान पाठक के पद पर हैं। उनका ड्राईवर भोजराज साहू भी रोजोना उनके साथ स्कूल आता जाता है। शिक्षकों की कमी के चलते प्रधानपाठक के कहने पर भोजराज बच्चों को पढ़ाता था। इसी दौरान वह बच्चों को अश्लील वीडियो भी दिखाता था। इस बात की कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों को जाकर घटना की पूरी जानकारी दी।
घटना से नाराज अभिभावकों ने शाला विकास समिति और सरपंच से चर्चा के बाद पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। साथ ही अपनी नाराजगी जताने स्कूल में ताला भी जड़ दिया है। पालकों ने ड्राीवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धमतरी एसपी केपी चंदेल ने बताया कि आरोपित भोजराज को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications