पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सरदार सरोवर बांध पर मंडराया खतरा, गिरा पानी का स्तर
अहमदाबाद। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट सरदार सरोवर डैम पर खतरा मंडरा रहा है। इस डैम में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके चलते गुजरात सरकार ने नर्मदा कंट्रोल अथॉरिटी इजाजत मांगी है कि वह डैम के पानी को स्पेशल इरिगेशन बाइपास टनल के जरिए इस्तेमाल कर दे। यह स्थिति इसलिए भी खतरे की घंटी है क्योंकि आईबीपीटी एक ऐसा विकल्प है जिसे उस वक्त इस्तेमाल किया जाता है जब डैम में पानी का स्तर काफी कम हो और खेतो में पानी देने की कोई व्यवस्था ना बची हो। इससे पहले आखिरी बार इसका पानी 2000-01 में किया गया था।

सुत्रों का कहना है कि सरदार सरोवर डैम में पानी का स्तर 110 मीटर से भी नीचे जाने पर यह पानी नाले तक नहीं पहुंच पाता है। गुरुवार को पानी का स्तर 111.64 मीटर तक पहुंच गया था, जिसके चलते गुजरात सरकार ने इस बात की अपील की है कि इस खास प्रोजेक्ट को चालू रखने के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। अगर डैम का स्तर 86 मीटर भी चला जाता है तो भी आईबीपीटी का पानी डैम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
गौरतलब है कि आईबीपीटी का पानी इस्तेमाल करने से पहले एनसीए की इजाजत लेना आवश्यक है, ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आज होने वाली अहम बैठक जिसमे मुख्य सचिव जेएन सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव नर्मदा एमएस डागुर, सचि वॉटर रिसोर्स एमके जाधव क्या फैसला लेंगे। इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा यही रहने वाला है कि क्या गुजरात सरकार को आईबीपीटी के पानी का इस्तेमाल करने की इजाजत देनी चाहिए। गुजरात सरकार ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि इस डैम से होने वाले नुकसान की भरपाई महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश भी करें क्योंकि इसमे इस्तेमाल होने वाला पानी आईबीपीटी से होकर आता है।












Click it and Unblock the Notifications