DRDO ने सफलतापूर्वक किया स्वदेशी क्रूज मिसाइल का परीक्षण

नई दिल्ली, 11 अगस्त। डीआरडीओ ने आज सफलतापूर्वक स्वदेशी तकनीक वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस स्वदेशी तकनीक क्रूज मिसाइल को ओडिशा क बालासोर स टेस्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार मिसाइल तकरीबन 150 किलोमीटर की दूरी तक गई। इस टेस्ट में अपेक्षा के अनुसार नतीजे सामने आए हैं। इसकी खास बात यह है यह पूरी तरह से स्वदेशी है और इसमे स्वदेशी इंजन लगा है। आने वाले समय में इसके और टेस्ट किए जाएंगे।

missile

डीआरडीओ की इस मिसाइल का सफल होना पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। दरअसल इससे पहले भारत ने आकाश मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। जिस तरह से भारत तेजी से स्वेदेशी तकनीक के इस्तेमाल के जरिए मिसाइल तैयार कर रहा है उससे भारत की रक्षा रणनीति काफी मजबूत हो रही है और सीमा पर देश की सुरक्षा भी पुख्ता होगी।

चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए भारत लगातार एक तरफ जहां विदेशी तकनीक को अपने डिफेंस में शामिल कर रहा है तो दूसरी तरफ स्वदेशी तकनीक का भी लगातार विस्तार कर रहा है। पिछले महीने भारत ने अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। चीन पूर्वी लद्दाख में तो पाकिस्तान जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर लगातार उकसावे वाली हरकते करता रहता है, लिहाजा भारत अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहता है। भारत के पास दुनिया की सबसे तेज सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भी है जिसका नाम ब्रम्होस है, इसे भारत ने रूस के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी रेंज में कुछ दिन पहले बढ़ोतरी की गई है। अब यह 4300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसका मार इतनी अचूक है कि दुश्मन का इससे बचा पाना काफी मुश्किल है।

Recommended Video

    Akash-NG Missile का DRDO ने किया सफल परीक्षण, जानिए खासित | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+