DRDO ने किया स्वदेशी मिसाइल Akash-NG और MPATGM का सफल परीक्षण, सेना की बढ़ेगी ताकत

नई दिल्ली, 21 जुलाई। भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। आत्मानिर्भर भारत के तहत देश में बनी स्वदेशी कम वजन, फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का आज सफल परीक्षण किया गया। आत्मानिर्भर भारत को बढ़ावा देने और सेना की ताकत बढ़ाने के लिए डीआरडीओ ने इस मिसाइल को विकसित किया है। MPATGM के अलावा नए जनरेशन के आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का भी सफल परीक्षण किया गया।

Recommended Video

      DRDO को बड़ी सफलता, स्वदेशी Missile Akash-NG और MPATGM का सफल परीक्षण | वनइंडिया हिंदी
      Akash-NG

      डीआरडीओ ने जानकारी दी है कि अपडेटेड सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश-एनजी का डीआरडीओ द्वारा आज ओडिशा के तट से एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया। इसके अलावा डीआरडीओ ने बताया कि MPATGM मिसाइल ने अपने निशाने के सटीकता से भेदते हुए उसके परखच्चे उड़ा दिए। इस मिसाइल की मारक क्षमता देश दुश्मन देशों के भी होश उड़ जाएं।

      यह भी पढ़ें: DRDO Recruitment 2021: डीआरडीओ ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

      डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल को एक थर्मल साइट के साथ एकीकृत एक मानव-पोर्टेबल लांचर से लॉन्च किया गया था और एक डमी टैंक को लक्ष्य बनाया गया था। मिसाइल ने सीधे अटैकिंग मोड में लक्ष्य को भेदा और इसे सटीकता से नष्ट कर दिया। मामले से संबंधित एक अधिकारी ने कहा कि सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा किया गया है, मिसाइल का पहले ही अधिकतम सीमा के लिए सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया जा चुका है। इसके अलावा मिसाइल को अत्याधुनिक लघु इन्फ्रारेड इमेजिंग सीकर के साथ उन्नत एवियोनिक्स के साथ शामिल किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+