15 माह से पहले ही सरकार ने खत्म कर दिया DRDO चीफ अविनाश चंदर का कार्यकाल
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अचानक ही डीआरडीओ प्रमुख अविनाश चंदर को उनके कार्यकाल से हटा दिया है। सरकार ने मंगलवार को यह फैसला लिया।

कैबिनेट मीटिंग में हुआ फैसला
पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला किया गया कि चंदर 31 जनवरी के बाद इस जिम्मेदारी को नहीं संभालेंगे। सरकार के फैसले से हैरानी और भी बढ़ गई है क्योंकि 30 नवंबर को जब वह रिटायर होने वाले थे तो उनका कार्यकाल 18 माह के लिए बढ़ा दिश गया था और उन्हें मई 2016 में रिटायर होना था।
सिस्टम में सुधार के लिए फैसला
सूत्रों की मानें तो सरकार की ओर से सरकारी तंत्र में मौजूद खामियों में सुधार करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह जानकारी भी आ रही है कि पीएम उनके कामकाज के तरीकों से खुश नहीं थे। हो सकता है कि आगे आने वाले दिनों में डीआरडीओ के लिए कोई बड़े फैसले भी लिए जाएं। डीआरडीओ से पहले सरकार ने एसपीजी प्रमुख को दुर्गा प्रसाद को भी इसी तरह अचानक हटा दिया था।
डीआरडीओ प्रमुख फैसले से अनजान
वहीं जब डीआरडीओ प्रमुख से इस बारे में प्रतिक्रिया ली गई तो उनका जवाब था कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि उन्हें अचानक क्यों पद से हटा दिया गया। नया प्रमुख कौन होगा इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। चंदर के मुताबिक उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और मीडिया के जरिए ही उन्हें इस फैसले के बारे में मालूम चला है।












Click it and Unblock the Notifications