होमवर्क पूरा नहीं करने पर लड़कियों के साथ गंदी हरकत करता था टीचर, स्कूल की 70 छात्राओं ने की शिकायत

नई दिल्ली। पंजाब के भठिंडा स्थित सरकारी हाई स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। होमवर्क के नाम पर टीचर छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था। स्कूल की 70 लड़कियों ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक गांव भैणी के सरकारी हाई स्कूल में ड्राइंग टीचर के खिलाफ 70 छात्राओं ने अश्लील हरकत करते का आरोप लगाया है।

पंजाब के भठिंडा स्थित सरकारी हाई स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। होमवर्क के नाम पर टीचर छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था। स्कूल की 70 लड़कियों ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक गांव भैणी के सरकारी हाई स्कूल में ड्राइंग टीचर के खिलाफ 70 छात्राओं ने अश्लील हरकत करते का आरोप लगाया है।

आरोपी टीचर रमेश कुमार कई महीनों से छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। होमवर्क के नाम पर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। वहीं छात्राएं टीचर के डर और शर्म के कारण अपने घरवालों और स्कूल के प्रधानाचार्य को ये बात बताने से डर रही थी। लेकिन जब सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने हिम्मत कर अपनी मां को टीचर की इस हरकत के बारे में बताया तो सब हैरान रह गए।

बच्ची ने अपनी मां को बताया कि कैसे होमवर्क न करने पर टीचर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस बात से नाराज बच्ची के माता-पिता ने मामले की शिकायत भठिंडा के डीईओ से की, जिसके बाद डीईओ ने खुद मामले की जांच की और आरोपी टीचर को दोषी पाया। स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा की 70 छात्राओं ने आरोपी टीचर के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।

डीईओ ने एक्शन लेते हुए फौरन ही स्कूल टीचर को सस्पेंड कर दिया। 30 जून को रिटायर होने वाली आरोपी टीचर रमेश कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं आरोपी टीचर ने इसे गलत आरोप बताकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी ये कोशिश काम न आ सकी। फिलहाल आरोपी टीचर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+