असम में बाढ़ से तबाही की कहानी बताता वीडियो वायरल, हाईवे पर बेजान पड़ा दिखा गैंडा
गुवाहाटी। देश के पूर्वोतर राज्य असम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। यहां इंसानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कई जीव जंतु भी अपनी जान गंवा चुके हैं। बाढ़ के कारण राज्य के 33 में से 28 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी बताया है कि बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों और जानवरों को बचाया जा रहा है और राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

एनएच-37 पर बेजान दिखा गैंडा
राज्य सरकार का कहना है कि असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह और लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की कुल संख्या 84 हो गई है। बाढ़ ने किसी को भी नहीं बख्शा है। यहां प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 95% जलमग्न है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बाढ़ की तबाही की कहानी बयां कर रहा है। इस वीडियो में एक गैंडा काजीरंगा से अपनी जान बचाने के लिए ऊंचाई की ओर आया था और एनएच-37 पर बेजान पाया गया है।

अब तक 8 गैंडों की मौत
ये वीडियो उद्यान के अधिकारियों ने शेयर किया है। जिसमें गैंडा सड़क किनारे पड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि उसकी सुरक्षा के लिए सभी तरह के उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही उसे दोबारा उद्यान तक लेकर जाया जाएगा। जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना इस समय अधिकारियों के लिए काफी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, काजीरंगा में 8 गैंडों सहित करीब 96 जानवर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के पानी में डूबने से 8 गैंडों की मौत हो गई है।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
राज्य के मुख्यमंत्री का कहना है, इन दिनों असम के लोगों को कई संकटों से गुजरना पड़ रहा है, एक तरफ कोविड-19 से तो दूसरी तरफ बाढ़, भूस्खलन इत्यादि। लेकिन इन परिस्थितियों के बीच जनता ने जो हिम्मत दिखाई है, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। केंद्र और राज्य सरकार लोगों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रही हैं।
पीएम मोदी ने बाढ़ और कोरोना प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, हालात का लिया जायजा
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications