Mamata Banerjee नहीं जीत पाएंगी बंगाल चुनाव? गोल्डन टाइम खत्म! क्या BJP करेगी खेला? सामने आया बड़ा सच
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे वहां पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है, गुरुवार को राज्य में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर हुई ईडी रेड में जमकर ड्रामा हुआ। दरअसल ED की टीम ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी, तब ही ममता बनर्जी वहां ग्रीन कलर के फोल्डर के साथ पहुंच गई थीं।
उन्होंने इसके पीछे देश के गृहमंत्री अमित शाह को दोषी ठहराया। सीएम ने खुलकर कहा कि 'ईडी का चुनावों से पहले राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।' यही नहीं उन्होंने ईडी पर दो FIR भी दर्ज कराई और आज कोलकाता में उन्होंने विरोधी रैली भी निकाली है।

इस वक्त कोलकाता से दिल्ली तक हंगामा पसरा हुआ है। ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब सीएम ममता का इतना उग्र रूप बीजेपी सरकार पर दिखा है। वो लगातार केंद्र सरकार पर वार करती आ रही हैं, उन्होंने साफ तौर पर कल कहा था कि 'भाजपा ये सब चुनाव जीतने के लिए कर रही है। '
क्या सीएम Mamata Banerjee फिर से चुनाव जीतेंगी?
आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि हर किसी के मन में ये सवाल जरूर चल रहा कि क्या सीएम ममता बनर्जी फिर से चुनाव जीतेंगी और मुख्यमंत्री बनेंगी? या फिर भाजपा इस बार बड़ा कमाल करने वाली है ? क्योंकि पीएम मोदी ने खुले मंच से ऐलान किया है कि 'इस बार बंगाल में कमल ही खिलेगा?'

'Mamata Banerjee को हराना मुश्किल काम है'
इस बारे में शालिनी कपूर तिवारी के पोडकास्ट में मशहूर एस्ट्रोलॉजर डॉ. विनय बजरंगी ने साफ तौर पर कहा कि 'ममता बनर्जी को हराना मुश्किल काम है, उन्हें पराजित करना आसान नहीं, ममता बहुत जोरदार ढंग से बंगाल में वापसी करेंगी, बीजेपी इस चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी लेकिन वो दीदी को हरा नहीं पाएगी।'
बीजेपी को Mamata Banerjee को हराने के लिए करें खास उपाय
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'बीजेपी को टीएमएसी को हराने के लिए कुछ उपाय करने पड़ेंगे , जिससे हो सकता है कि बीजेपी सरकार भी बना लें लेकिन इसकी आयु लंबी नहीं होगी, अगर 'यस' और 'नो' में उत्तर देना है तो यहां पर मैं बीजेपी के लिए 'नो' ही बोलूंगा।'

कौन हैं एस्ट्रोलॉजर डॉ. विनय बजरंगी?
डॉ. विनय बजरंगी वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले नामों में से एक हैं। 25 से ज़्यादा सालों के अनुभव और दुनिया भर के 5 लाख से ज़्यादा लोगों की कुंडलियों का विश्लेषण करने के बाद, आज वह विश्वास, सटीकता और कर्म-आधारित ज्योतिष के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। उनके पास दो डॉक्टरेट हैं, एक वैदिक ज्योतिष में और दूसरा पश्चिमी ज्योतिष में।












Click it and Unblock the Notifications