डॉ राजीव बहल को बनाया गया ICMR का नाय महानिदेशक
डॉ राजीव बहल को बनाया गया ICMR का नाय महानिदेशक
नई दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली एम्स में नए डॉयरेक्टर की नियुक्ति के बाद आज ही आईसीएमआर को भी नया महानिदेशक मिल गया है। शुक्रवार को डॉ राजीव बहल को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)-सह-सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। महानिदेशक का पद के लिए डॉ. राजीव बहल को 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह सह सचिव स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

शुक्रवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति की ओर से डॉ. राजीव बहल की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया गया है। डॉ. बहल आईसीएमआर के पूर्व निदेशक डॉ. बलराम भार्गव का स्थान लेंगे।
डॉ. राजीव बहल वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मेटरनल न्यू चाइल्ड और किशोर स्वास्थ्य और एजिंग ऑफ वर्ल्ड हेल्थ अनुसंधान प्रमुख हैं, जिनेवा मेटरनल, नवजात और किशोर स्वास्थ्य पर काम कर रहे थे।
इससे पूर्व डॉ. बलराम भार्गव डीजी सह स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, ICMR के पद पर तैनात थे। डॉ. भार्गव का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया जो जुलाई 2022 में समाप्त हो गया। डॉ. बलराम को 16 जुलाई 2018 को चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया था। ICMR ने साल 2020 में कोरोना के दौरान बड़े अच्छे से जिम्मेदारी संभाली।
बता दें शुक्रवार को डॉ. एम. श्रीनिवास को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ एम श्रीनिवास डॉ. रणदीप गुलेरिया का स्थान लेंगे। इसके बाद आईसीएमआर के महानिदेशक की ये नियुक्ति की गई।












Click it and Unblock the Notifications