AVPN 2025 में डॉ. प्रीति अडानी का संदेश – “सिर्फ दान नहीं, मिलकर बदलाव लाएं”
Dr Priti Adani: हांगकांग में आयोजित AVPN ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अडानी ने एक प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने दुनिया भर के समाजसेवियों, कॉर्पोरेट्स और बदलाव लाने वाले लोगों से अपील की कि वे सिर्फ दान देने तक सीमित न रहें, बल्कि मिलकर एक साझा मंच पर स्थायी बदलाव के लिए काम करें।
डॉ. अडानी ने कहा कि अलग-अलग संस्थान और एनजीओ अपनी-अपनी दिशा में काम करने के बजाय एक साथ जुड़ें। उन्होंने स्पष्ट कहा, "सिर्फ देने से नहीं, मिलकर बनाने से असली परिवर्तन आता है। हमें संसाधनों को जोड़ना होगा और दीवारों को तोड़ना होगा।"

नया वैश्विक मंच का प्रस्ताव
अपने संबोधन में डॉ. अडानी ने एक वैश्विक सहयोग मंच बनाने का सुझाव दिया। यह मंच सबको एक साथ लाएगा, अनुभव साझा करेगा और आंकड़ों से ज्यादा इंसानी कहानियों पर ध्यान देगा। उन्होंने कहा, "असली असर आंकड़ों में नहीं, बल्कि उन कहानियों में छिपा है जिनमें उम्मीद और सशक्तिकरण नजर आता है।"
ये भी पढ़ें: अडानी इंटरनेशनल स्कूल ने ISSO राष्ट्रीय खेल शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी की, कई छात्रों ने लिया हिस्सा
तीन अहम सिद्धांत
डॉ. अडानी ने बदलाव की दिशा में तीन मूलभूत सिद्धांत भी साझा किए:
- को-बिल्डिंग (साझा निर्माण): सभी भागीदार सिर्फ दाता नहीं, बल्कि बदलाव के निर्माता बनें।
- लाभार्थी नहीं, परिवर्तनकारी: लोगों को ऐसा सक्षम बनाया जाए कि वे खुद बदलाव के सूत्रधार बनें।
- कौशल और मूल्यों का मेल: तकनीकी ज्ञान को नैतिक मूल्यों के साथ जोड़कर टिकाऊ विरासत बनाई जाए।
संकल्प की जरूरत
भाषण के अंत में डॉ. अडानी ने जोर देते हुए कहा, "यह तालियां बजाने का वक्त नहीं है, यह संकल्प लेने का वक्त है। हमें वही पीढ़ी बनना होगा जो कठिन समय में भी बोए, विश्वास रखे और आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर और सम्मान की फसल उगाए।"
सम्मेलन का थीम
इस साल कॉन्फ्रेंस का विषय समावेशी विकास और मजबूती रहा। AVPN की सीईओ नैना सुब्बरवाल बत्रा ने डॉ. अडानी के भाषण को "साहसिक कदम उठाने की पुकार" बताया और कहा कि विविध पक्षों को मिलकर एक स्थायी व्यवस्था बनानी होगी।
ये भी पढ़ें: अडानी एंटरप्राइजेज को बड़ी राहत, कोर्ट ने पत्रकारों व कार्यकर्ताओं द्वारा असत्यापित जानकारी फैलाने पर लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications