भारत को सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनाने के लिए क्या जरूरी? डॉ.प्रीति अदाणी ने बताया टैलेंट, रिसर्च, AI का पूरा गेम

भारत सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इसके लिए सिर्फ चिप बनाने वाली फैक्ट्रियां लगाना काफी नहीं होगा। देश को ऐसे इंजीनियर, रिसर्चर और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट भी तैयार करने होंगे, जो नई तकनीक विकसित कर सकें और जटिल समस्याओं का हल निकाल सकें।

अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने CHIPS 2026 कॉन्क्लेव में इसी जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की तकनीकी तरक्की का आधार मजबूत रिसर्च, खास स्किल और इंसानी समझ होनी चाहिए।

Dr Priti Adani India Semiconductor Skills Research AI Investment CHIPS 2026

सेमीकंडक्टर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ फैक्ट्रियां काफी नहीं

डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में मजबूत जगह बनाने के लिए भारत को चिप डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग तक अपनी क्षमता बढ़ानी होगी। केंद्र सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन से इस दिशा में काम को गति मिली है। गुजरात के धोलेरा और साणंद में चल रहे प्रोजेक्ट भी राज्य को चिप इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिश का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी तरक्की को केवल मशीनों की बढ़ती समझ से नहीं आंकना चाहिए। असली सवाल यह है कि इंसान अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कितनी समझदारी से करता है और उससे भविष्य को बेहतर बनाने के लिए क्या तैयार करता है।

AI की रफ्तार बढ़ाने के लिए चिप, डेटा सेंटर और बिजली जरूरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी बढ़ रही है। इसके लिए एडवांस्ड चिप, सर्वर, डेटा सेंटर और भरोसेमंद बिजली सप्लाई जरूरी है। डॉ. अदाणी ने इन सभी क्षेत्रों को आपस में जुड़ा हुआ बताया। इनके बिना बड़े स्तर पर कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाना मुश्किल होगा।

अदाणी ग्रुप भी इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 2035 तक रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। विशाखापत्तनम में AI हब बनाने के लिए गूगल के साथ ग्रुप का सहयोग भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। इसके अलावा, दूसरी बड़ी क्लाउड और हाइपरस्केल कंपनियों के साथ जुड़ाव से भारत की बढ़ती कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने की तैयारी है।

अदाणी यूनिवर्सिटी में तैयार होंगे सेमीकंडक्टर एक्सपर्ट

डॉ. प्रीति अदाणी ने बताया कि अहमदाबाद में बनने वाले अदाणी यूनिवर्सिटी के मल्टीडिसिप्लिनरी ग्लोबल कैंपस में सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग से जुड़ी विशेषज्ञता विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी का लक्ष्य पढ़ाई, रिसर्च और इंडस्ट्री की जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। इसके लिए युवा इंजीनियरों के लिए खास कोर्स, इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों के लिए एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और शिक्षकों की ट्रेनिंग जैसे कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

उनका कहना था कि शिक्षा का मकसद केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं होना चाहिए। छात्रों में स्वतंत्र रूप से सोचने, मुश्किल सवालों को समझने और नए समाधान बनाने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। कई बार बड़ी तकनीकी खोजें तब होती हैं, जब अलग-अलग विषयों के जानकार मिलकर काम करते हैं।

डॉ. अदाणी ने डेटा सेंटर को ठंडा रखने में लगने वाली बिजली कम करने वाले समाधान का उदाहरण भी दिया। यूनिवर्सिटी की लैब में शुरू हुई रिसर्च आगे चलकर कंप्यूटिंग की लागत घटा सकती है, संसाधनों की बचत कर सकती है और तकनीक को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।

CHIPS 2026 में दिग्गज कंपनियों और शिक्षाविदों ने की चर्चा

अदाणी यूनिवर्सिटी ने IIT मंडी, VLSI सोसाइटी ऑफ इंडिया और सिरिल अमरचंद मंगलदास के साथ मिलकर CHIPS 2026 कॉन्क्लेव आयोजित किया। इसमें इंडस्ट्री लीडर्स, सेमीकंडक्टर विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और करियर के नए अवसरों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में क्वालकॉम, NXP सेमीकंडक्टर्स, माइक्रोन टेक्नोलॉजी, सिनॉप्सिस, सिरिल अमरचंद मंगलदास और इन्फिनियॉन टेक्नोलॉजीज के विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। चर्चाओं में वायरलेस टेक्नोलॉजी, चिप डिजाइन, मेमोरी और स्टोरेज, पावर सिस्टम और कानूनी सेवाओं जैसे विषय शामिल रहे।

कॉन्क्लेव में तीन पैनल चर्चाएं भी हुईं। पहली में भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन को मजबूत बनाने पर बात हुई। दूसरी में मैन्युफैक्चरिंग की भूमिका पर चर्चा की गई। तीसरी चर्चा में इस इंडस्ट्री में नौकरी के नए विकल्प, जरूरी स्किल और करियर बनाने के रास्तों पर ध्यान दिया गया।

इंडस्ट्री और यूनिवर्सिटी साथ आएंगे, तभी बढ़ेगी भारत की ताकत

डॉ. प्रीति अदाणी ने कंपनियों से अपील की कि वे अपनी वास्तविक तकनीकी चुनौतियां यूनिवर्सिटी के क्लासरूम और लैब तक लाएं। इससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और रिसर्च को असल जरूरतों से जोड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों से भी छात्रों में जिज्ञासा, गहराई से सोचने और नए विचारों को समझने की आदत विकसित करने को कहा।

युवा इंजीनियरों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की चुनौतियों का आकार देखकर पीछे नहीं हटना चाहिए। उनके मुताबिक, भविष्य के CHIPS कॉन्क्लेव की सफलता सिर्फ निवेश की घोषणाओं या नई सुविधाओं से नहीं मापी जानी चाहिए। असली कसौटी यह होगी कि कितनी नई साझेदारियां बनीं, कितनी खोजें हुईं और युवाओं ने लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में कितना योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+