दिल्लीः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। चेयरमैन के चैंबर में शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा मौजूद थे।

dr. manmohan singh takes oath as Rajya Sabha member from Rajasthan

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे। 86 वर्षीय मनमोहम सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में वापस आए हैं। उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ उम्मीदवार ही नहीं उतारा था।सिंह इस वर्ष 14 जून को उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने के बाद थोड़े अंतराल के बाद राज्यसभा में लौटे। उन्होंने पहले लंबी अवधि के लिए राज्यसभा में असम राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

सोमवार को राजस्थान विधानसभा सचिव ने उन्हें मनमोहन सिंह के राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया। मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी से फिलहाल इकलौते राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। प्रमाण पत्र ग्रहण करने के बाद राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों और डॉक्टर महेश जोशी ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा सिंह के लंबे अनुभव का लाभ राज्य में सरकार, कांग्रेस पार्टी और आमजन को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार को सपोर्ट करने वाली BSP मनमोहन सिंह के समर्थन में आई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+